BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates https://bpsnews.in/ BPS News Mon, 17 Aug 2026 15:48:39 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.6 https://bpsnews.in/wp-content/uploads/2025/07/cropped-WhatsApp-Image-2025-07-31-at-7.13.46-PM-32x32.jpeg BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates https://bpsnews.in/ 32 32 पहली पत्नी के रहते अगर दूसरी शादी की तो सैलरी में होगी 20% कटौती https://bpsnews.in/if-a-second-marriage-is-contracted-while-the-first-wife-is-still-alive-the-salary-will-be-subject-to-a-20-deduction/ https://bpsnews.in/if-a-second-marriage-is-contracted-while-the-first-wife-is-still-alive-the-salary-will-be-subject-to-a-20-deduction/#respond Mon, 17 Aug 2026 15:43:58 +0000 https://bpsnews.in/?p=77440 असम में हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के आचरण और पारिवारिक जवाबदेही को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं जहाँ कर्मचारी…

The post पहली पत्नी के रहते अगर दूसरी शादी की तो सैलरी में होगी 20% कटौती appeared first on BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates.

]]>

असम में हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के आचरण और पारिवारिक जवाबदेही को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं जहाँ कर्मचारी बिना किसी कानूनी प्रक्रिया या तलाक के अपनी पहली पत्नी को बेसहारा छोड़ देते हैं और दूसरी महिला के साथ रहने लगते हैं या शादी कर लेते हैं। इस प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए सरकार अब सख्त सेवा नियम लागू करने की तैयारी में है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने स्पष्ट किया कि बिना कानूनी तलाक के पहली पत्नी को छोड़ना अब कर्मचारियों को भारी पड़ेगा। नए प्रस्ताव के तहत, पीड़ित पत्नी के आवेदन करने पर दोषी कर्मचारी के वेतन का 20 प्रतिशत हिस्सा सीधे पहली पत्नी के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।
यह वित्तीय मदद अदालत में केस लंबित रहने के दौरान भी जारी रहेगी, ताकि महिला को कानूनी लड़ाई लड़ने और अपना जीवन यापन करने में किसी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।

सरकार का यह कदम केवल आर्थिक दंड तक सीमित नहीं रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सेवा नियमों और प्रचलित कानूनों के तहत कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी। सरकार का प्राथमिक उद्देश्य उन महिलाओं को तुरंत न्याय और सामाजिक सुरक्षा देना है, जिन्हें बिना किसी कानूनी आधार के उनके पतियों द्वारा उपेक्षित कर दिया गया है।

यह फैसला असम सरकार की बहुविवाह को पूरी तरह समाप्त करने की नीति का ही एक हिस्सा है। राज्य में सरकारी सेवा नियमों के तहत पहले से ही बिना अनुमति दूसरी शादी पर प्रतिबंध है, लेकिन इस नए प्रावधान से इसे लागू करना और अधिक प्रभावी हो जाएगा। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने संकेत दिए हैं कि सरकार आने वाले समय में प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत महिलाओं को भी इसी तरह की कानूनी और आर्थिक सुरक्षा देने के लिए अलग से कानूनी ढांचा तैयार करने पर विचार कर रही है।

The post पहली पत्नी के रहते अगर दूसरी शादी की तो सैलरी में होगी 20% कटौती appeared first on BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates.

]]>
https://bpsnews.in/if-a-second-marriage-is-contracted-while-the-first-wife-is-still-alive-the-salary-will-be-subject-to-a-20-deduction/feed/ 0 77440
असुरक्षित घोषित 398 किलो सीज हल्दी गायब, श्यामा ट्रेडर्स के मालिक समेत तीन पर FIR दर्ज https://bpsnews.in/398-kg-of-turmeric-seized-and-declared-unsafe-goes-missing-fir-registered-against-three-individuals-including-the-owner-of-shyama-traders/ https://bpsnews.in/398-kg-of-turmeric-seized-and-declared-unsafe-goes-missing-fir-registered-against-three-individuals-including-the-owner-of-shyama-traders/#respond Mon, 17 Aug 2026 15:35:22 +0000 https://bpsnews.in/?p=77437 ​लैब रिपोर्ट में सेहत के लिए खतरनाक पाई गई थी हल्दी खाद्य विभाग की अभिरक्षा से माल गायब करने पर चकेरी थाने में मुकदमा ​कानपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA)…

The post असुरक्षित घोषित 398 किलो सीज हल्दी गायब, श्यामा ट्रेडर्स के मालिक समेत तीन पर FIR दर्ज appeared first on BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates.

]]>
  • ​लैब रिपोर्ट में सेहत के लिए खतरनाक पाई गई थी हल्दी
  • खाद्य विभाग की अभिरक्षा से माल गायब करने पर चकेरी थाने में मुकदमा
  • कानपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की कार्रवाई के बाद सीज की गई लगभग 398 किलोग्राम मिलावटी और असुरक्षित हल्दी गायब करने का गंभीर मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार की तहरीर पर चकेरी पुलिस ने मेसर्स श्यामा ट्रेडर्स के मालिक विजय चौरसिया, खाद्य कारोबारकर्ता आशीष कुमार चौरसिया और रिक्कू चौरसिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2), 61(2), 223 व 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    निरीक्षण के दौरान सीज किया गया था माल

    खाद्य विभाग की टीम ने 11 जून को चकेरी द्वितीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित एफ-27, मेसर्स श्यामा ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया था। मौके पर मौजूद आशीष कुमार चौरसिया ने प्रतिष्ठान का मालिक और लाइसेंसधारक विजय चौरसिया को बताया। जांच के दौरान वहां 16 बोरियों में रखी करीब 400 किलो हल्दी पाउडर मिला। संदेह होने पर टीम ने 2 किलो हल्दी का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा और शेष 398 किलो हल्दी (अनुमानित कीमत ₹1.19 लाख) को सीज कर कारोबारी की सुपुर्दगी (सुरक्षित अभिरक्षा) में दे दिया।

    लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा, री-इंस्पेक्शन में माल मिला गायब

    10 अगस्त को आई लैब रिपोर्ट में हल्दी का नमूना अधोमानक (Substandard) और मानव उपभोग के लिए असुरक्षित पाया गया। इसके बाद आयुक्त खाद्य सुरक्षा उत्तर प्रदेश के आदेश पर 11 अगस्त को संयुक्त टीम ने दोबारा प्रतिष्ठान पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान कारोबारी की सुपुर्दगी में दिया गया 398 किलो सीज माल मौके से नदारद मिला।

    कानूनी कार्रवाई

    सीज माल को गायब करने की पुष्टि होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने तत्काल चकेरी थाने में तहरीर देकर तीनों आरोपियों पर बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कराया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम (FSS Act) की धारा 60 के तहत भी पृथक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    The post असुरक्षित घोषित 398 किलो सीज हल्दी गायब, श्यामा ट्रेडर्स के मालिक समेत तीन पर FIR दर्ज appeared first on BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates.

    ]]>
    https://bpsnews.in/398-kg-of-turmeric-seized-and-declared-unsafe-goes-missing-fir-registered-against-three-individuals-including-the-owner-of-shyama-traders/feed/ 0 77437
    सावधान : नकली पनीर से बढ़ सकता है Heart Disease का खतरा https://bpsnews.in/caution-fake-paneer-can-increase-the-risk-of-heart-disease/ https://bpsnews.in/caution-fake-paneer-can-increase-the-risk-of-heart-disease/#respond Mon, 17 Aug 2026 15:06:51 +0000 https://bpsnews.in/?p=77434 पनीर से बनी हुई हर एक डिश हम सबको काफी पसंद होती है, लेकिन बाजार में मिलने वाली पनीर में काफी मिलावट देखने को मिलती है। त्योहारों के समय पनीर…

    The post सावधान : नकली पनीर से बढ़ सकता है Heart Disease का खतरा appeared first on BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates.

    ]]>
    पनीर से बनी हुई हर एक डिश हम सबको काफी पसंद होती है, लेकिन बाजार में मिलने वाली पनीर में काफी मिलावट देखने को मिलती है। त्योहारों के समय पनीर में सबसे ज्यादा मिलावट की जाती है। वैसे पनीर प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन मार्केट में मिलने वाला पनीर असली दूध से बना हुआ हो, यह जरुरी नहीं है।

    आजकल एनालॉग पनीर को लेकर कई राज्यो में सख्ती देखने को मिल रही है। एनलॉग पनीर पारंपरिक दूध से बने पनीर के बजाय दूसरे गैर-डेयरी फैट, स्टार्च और अन्य सामग्री से तैयार किया जाता है।

    क्या कहा FSSAI ने?

    FSSAI ने यह साफ स्पष्ट किया है कि एनलॉग को पनीर के नाम से बेचना नियमों का उल्लंघन है। इस समय उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में एनालॉग पनीर के खिलाफ कार्रवाई और प्रतिबंध की खबरें सामने आई है।

    इस लेख में हम आपको बताएंगे कि एनालॉग पनीर क्या है, असली पनीर से यह कैसे अलग है और इसे खाने को लेकर चिंता क्यों जताई जा रही है। आइए जानते हैं एनालॉग पनीर से जुड़े 5 बड़े नुकसान और इससे बचने के तरीके।

    क्या है एनालॉग पनीर?

    एनालॉग पनीर एक ऐसी चीज है जो एकदम पनीर की तरह दिखती है और इस्तेमाल भी होता है, लेकिन इसमें दूध के जगह पर वनस्पति फैट, स्टार्च या दूसरे गैर-डेयरी तत्वों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जब लोगों को इस एनलॉग पनीर को असली पनीर बताकर बेचा जाता है। वहीं, FSSAI ने इस तरह की गलत लेबलिंग करने पर सख्ती दिखाई है।

    एनालॉग पनीर खाने के नुकसान

    पाचन संबंधी परेशानी

    असल में एनालॉग पनीर में दूध की जगह अलग तरह का वसा, स्टार्च और दूसरी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह के उत्पाद हर व्यक्ति के लिए आसानी से पचने वाले नहीं है, यह जरुरी नहीं है। अगर आप इसको अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो कुछ लोगों को पेट में भारीपन, गैस, पेट फूलना, अपच या एसिडिटी जैसी परेशनियों से जूझना पड़ सकता है। यदि आप इसे तले-भुने या मसालेदार खाने के साथ खाएंगे, तो पाचन समस्या बढ़ जाएगी।

    ज्यादा वसा और कैलोरी

    गौरतलब है कि एनलॉग पनीर को बनाने में वनस्पति वसा का इस्तेमाल किया जाता है। प्रोडक्ट में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और उसकी मात्रा के आधार पर इसमें वसा और कैलोरी की मात्रा अलग-अलग हो सकती है। यदि कोई व्यक्ति इसे नियमित रुप से अधिक मात्रा में सेवन करता है, तो इसकी कुल कैलोरी और वसा की खपत बढ़ सकती है। खरीदते समय पैकेट पर पोषण संबंधी जानकारी और सामग्री जरुर चेक करें।

     पोषण की कमी

    पनीर दूध से बनाया जाए, तो इसमें प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन एनालॉग पनीर का पोषण प्रोफाइल इसमें इस्तेमाल की गई सामग्री पर निर्भर करता है। इसलिए एनलॉग पनीर को हमेशा असली दूध से बने पनीर के बराबर पोषण वाला प्रोडक्ट नहीं माना जाता है। इसलिए भूलकर भी एनलॉग पनीर को अपनी डाइट में शामिल न करें।

    दिल की सेहत को लेकर चिंता

    गौरतलब है कि एनालॉग पनीर में सबसे अधिक वसा की मात्रा पाई जाती है। यदि किसी व्यक्ति के भोजन में पहले से ही संतृप्त वसा की मात्रा ज्यादा है और वह लंबे समय तक ऐसे खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन न करे, जिससे हृदय-स्वस्थ पर असर देखने को मिलेगा। इसलिए एनालॉग पनीर को नियमित रुप से सेवन न करे, उसमें पाए जाने वाले वसा का मात्रा और खाने की मात्रा पर ध्यान जरुर दें।

    खाद्य सुरक्षा का जोखिम

    दरअसल, एनालॉग पनीर को लेकर ग्राहकों को इतनी जानकारी नहीं होती है। वहीं, सही जानकारी ग्राहक को दी नहीं जाती है या उत्पाद खाद्य सुरक्षा मानको के मुताबिक तैयार और सुरक्षित तरीके से संग्रहित नहीं किए जाते हैं। गलत तरीके से रखे गए खाद्य पदार्थ में दूषित होने का खतरा अधिक देखने को मिलता है। इसलिए बिन लेवल, संदिग्ध गुणवत्ता या अनजान स्रोत से मिलने वाले पनीर खरीदने से बचें। जब आप पैकेट वाला पनीर लें, तो एक बार सामग्री, निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि और एफएसएसएआई से संबंधित जानकारी जरुर जान लें।

    The post सावधान : नकली पनीर से बढ़ सकता है Heart Disease का खतरा appeared first on BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates.

    ]]>
    https://bpsnews.in/caution-fake-paneer-can-increase-the-risk-of-heart-disease/feed/ 0 77434
    स्वतंत्रता दिवस पर एटा एसओजी प्रभारी श्रवण कुमार निगम सम्मानित https://bpsnews.in/etah-sog-incharge-shravan-kumar-nigam-honored-on-independence-day/ https://bpsnews.in/etah-sog-incharge-shravan-kumar-nigam-honored-on-independence-day/#respond Mon, 17 Aug 2026 13:13:11 +0000 https://bpsnews.in/?p=77431 अपर पुलिस महानिदेशक एस.के. भगत ने सौंपा पुलिस महानिदेशक का ‘सिल्वर मेडल’ अजय कुमार श्रीवास्तव कानपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने…

    The post स्वतंत्रता दिवस पर एटा एसओजी प्रभारी श्रवण कुमार निगम सम्मानित appeared first on BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates.

    ]]>
    • अपर पुलिस महानिदेशक एस.के. भगत ने सौंपा पुलिस महानिदेशक का ‘सिल्वर मेडल’
    अजय कुमार श्रीवास्तव
    कानपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में आगरा क्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एस.के. भगत नेकानपुर के बर्रा निवासी, एटा के एसओजी प्रभारी श्रवण कुमार निगम को उनके शानदार सेवा रिकॉर्ड के लिए पुलिस महानिदेशक  का प्रशंसा चिन्ह ‘सिल्वर मेडल’ और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसओजी प्रभारी श्रवण कुमार निगम को यह प्रतिष्ठित सम्मान कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराधियों के खिलाफ सफल अभियानों को अंजाम देने और पुलिस सेवा में निरंतर कर्तव्यनिष्ठा दिखाने के लिए दिया गया है।
    आगरा में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक एस.के. भगत ने उन्हें पदक पहनाकर और प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनके हौसले की सराहना की। इस बड़ी उपलब्धि पर एटा पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है। वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों ने एसओजी प्रभारी श्रवण कुमार निगम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी टीम के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है और इससे अन्य पुलिसकर्मियों को भी पूरी निष्ठा के साथ काम करने की प्रेरणा मिलेगी।

    The post स्वतंत्रता दिवस पर एटा एसओजी प्रभारी श्रवण कुमार निगम सम्मानित appeared first on BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates.

    ]]>
    https://bpsnews.in/etah-sog-incharge-shravan-kumar-nigam-honored-on-independence-day/feed/ 0 77431
    जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में 5 शिक्षकों में 4 अनुपस्थिति मिले, 106 बच्चों में सिर्फ तीन उपस्थित https://bpsnews.in/during-a-surprise-inspection-by-the-district-magistrate-four-out-of-five-teachers-were-found-absent-and-only-three-out-of-106-students-were-present/ https://bpsnews.in/during-a-surprise-inspection-by-the-district-magistrate-four-out-of-five-teachers-were-found-absent-and-only-three-out-of-106-students-were-present/#respond Mon, 17 Aug 2026 13:07:44 +0000 https://bpsnews.in/?p=77426 डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोका, बीएसए से भी स्पष्टीकरण तलब कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को सदर तहसील क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय लोधवा खेड़ा का…

    The post जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में 5 शिक्षकों में 4 अनुपस्थिति मिले, 106 बच्चों में सिर्फ तीन उपस्थित appeared first on BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates.

    ]]>
    डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोका, बीएसए से भी स्पष्टीकरण तलब
    कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने सोमवार को सदर तहसील क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय लोधवा खेड़ा का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में तैनात पांच अध्यापकों में से चार विद्यालय में उपस्थित नहीं मिले और केवल शिक्षामित्र महेश प्रसाद मौजूद थे। वहीं, नामांकित 106 विद्यार्थियों के सापेक्ष मात्र तीन विद्यार्थी उपस्थित मिले। विद्यालय में शिक्षक एवं विद्यार्थियों की अत्यंत कम उपस्थिति पर कड़ा रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन रोकने तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
    निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक रंजना गुप्ता और शिक्षिका क्षमा श्रीवास्तव आकस्मिक अवकाश पर थीं। साफिया खातून अंसारी बीआरसी में आयोजित प्रशिक्षण में गई थीं, जबकि सबीहा हसन जैदी चिकित्सकीय अवकाश पर थीं। विद्यालय में केवल शिक्षामित्र महेश प्रसाद उपस्थित मिले।
    जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी का दायित्व था कि शिक्षकों के अवकाश एवं प्रशिक्षण के बावजूद विद्यालय में पठन-पाठन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। एक ही दिन अधिकांश शिक्षकों के विद्यालय में उपस्थित न रहने से शिक्षण कार्य प्रभावित होना गंभीर विषय है। उन्होंने भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न होने देने के निर्देश दिए।
    डीएम ने 106 के सापेक्ष केवल तीन विद्यार्थियों की उपस्थिति पर भी जवाबदेही तय करने और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने मध्याह्न भोजन की व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। बताया गया कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार विद्यार्थियों के लिए रोटी और सब्जी तैयार की जा रही थी। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी सदर अनुभव सिंह, तहसीलदार सदर विनय कुमार द्विवेदी सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

    The post जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में 5 शिक्षकों में 4 अनुपस्थिति मिले, 106 बच्चों में सिर्फ तीन उपस्थित appeared first on BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates.

    ]]>
    https://bpsnews.in/during-a-surprise-inspection-by-the-district-magistrate-four-out-of-five-teachers-were-found-absent-and-only-three-out-of-106-students-were-present/feed/ 0 77426
    घर में चोरी करने घुसा चोर, सीसी टीवी में दिखा चोर का चेहरा https://bpsnews.in/thief-breaks-into-house-to-steal-his-face-captured-on-cctv/ https://bpsnews.in/thief-breaks-into-house-to-steal-his-face-captured-on-cctv/#respond Mon, 17 Aug 2026 12:58:06 +0000 https://bpsnews.in/?p=77423 कानपुर। थाना बाबू पुरवा क्षेत्र के अंतर्गत मुंशी पुरवा, रामलीला मैदान के सामने रहने वाले उत्तम सिंह भदौरिया के घर 16 अगस्त 2026, रात्रि करीब 3:00 बजे एक चोर ने…

    The post घर में चोरी करने घुसा चोर, सीसी टीवी में दिखा चोर का चेहरा appeared first on BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates.

    ]]>
    कानपुर। थाना बाबू पुरवा क्षेत्र के अंतर्गत मुंशी पुरवा, रामलीला मैदान के सामने रहने वाले उत्तम सिंह भदौरिया के घर 16 अगस्त 2026, रात्रि करीब 3:00 बजे एक चोर ने घर पर चोरी करने की नियत से घुसा और चोरी की।
    बताया जाता है कि चोर ने छत पर बने कमरे में घुस कर चोरी की, जिसमें उसने अलमारी में लगे लॉकर को भी तोड़ दिया। चोरी के दौरान चोर को कुछ भी नहीं मिला क्योंकि उसमें सिर्फ कपड़े थे। जल्दबाजी में चोर अपनी धार दार चाकू मौके पर छोड़ कर के चला गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई जिसमें चोर का चेहरा साफ दिख रहा है।

    The post घर में चोरी करने घुसा चोर, सीसी टीवी में दिखा चोर का चेहरा appeared first on BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates.

    ]]>
    https://bpsnews.in/thief-breaks-into-house-to-steal-his-face-captured-on-cctv/feed/ 0 77423
    बी पी एस न्यूज 17-08-2026 पीडीएफ फाईल डाउनलोड करने के लिए यहॉं क्लिक करें https://bpsnews.in/click-here-to-download-the-bps-news-17-08-2026-pdf-file/ https://bpsnews.in/click-here-to-download-the-bps-news-17-08-2026-pdf-file/#respond Mon, 17 Aug 2026 12:24:59 +0000 https://bpsnews.in/?p=77419 bps news 17-08-2026 pdf file

    The post बी पी एस न्यूज 17-08-2026 पीडीएफ फाईल डाउनलोड करने के लिए यहॉं क्लिक करें appeared first on BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates.

    ]]>
    bps news 17-08-2026 pdf file

    The post बी पी एस न्यूज 17-08-2026 पीडीएफ फाईल डाउनलोड करने के लिए यहॉं क्लिक करें appeared first on BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates.

    ]]>
    https://bpsnews.in/click-here-to-download-the-bps-news-17-08-2026-pdf-file/feed/ 0 77419
    कानपुर जिलाधिकारी ने खेरेश्वर मंदिर का निरीक्षण करने के साथ भगवान भोलेनाथ को चढ़ाया जल  https://bpsnews.in/the-kanpur-district-magistrate-inspected-the-khereshwar-temple-and-offered-water-to-lord-bholenath/ https://bpsnews.in/the-kanpur-district-magistrate-inspected-the-khereshwar-temple-and-offered-water-to-lord-bholenath/#respond Mon, 17 Aug 2026 12:22:13 +0000 https://bpsnews.in/?p=77416 कानपुर। नागपंचमी पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शिवराजपुर स्थित प्रसिद्ध खेरेश्वर मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं…

    The post कानपुर जिलाधिकारी ने खेरेश्वर मंदिर का निरीक्षण करने के साथ भगवान भोलेनाथ को चढ़ाया जल  appeared first on BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates.

    ]]>
    कानपुर। नागपंचमी पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शिवराजपुर स्थित प्रसिद्ध खेरेश्वर मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए भीड़ प्रबंधन के प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सतत निगरानी रखने, भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाने तथा पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, पार्किंग, यातायात व्यवस्था तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा।
    जिलाधिकारी ने खेरेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक कर जनपदवासियों के सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की मंगलकामना की। उन्होंने जनपदवासियों को नागपंचमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से दर्शन-पूजन करने की अपील की।

    The post कानपुर जिलाधिकारी ने खेरेश्वर मंदिर का निरीक्षण करने के साथ भगवान भोलेनाथ को चढ़ाया जल  appeared first on BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates.

    ]]>
    https://bpsnews.in/the-kanpur-district-magistrate-inspected-the-khereshwar-temple-and-offered-water-to-lord-bholenath/feed/ 0 77416
    इटली से आई हैं… सुमित्रो चटर्जी का सोनिया गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला https://bpsnews.in/she-has-come-from-italy-sumitro-chatterjees-scathing-attack-on-sonia-gandhi-and-the-congress/ https://bpsnews.in/she-has-come-from-italy-sumitro-chatterjees-scathing-attack-on-sonia-gandhi-and-the-congress/#respond Sun, 16 Aug 2026 16:20:44 +0000 https://bpsnews.in/?p=77411 स्वतंत्रता दिवस समारोह में वंदे मातरम के गायन को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी नेता लगातार सोनिया गांधी पर हमला बोल रहे हैं…

    The post इटली से आई हैं… सुमित्रो चटर्जी का सोनिया गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला appeared first on BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates.

    ]]>
    स्वतंत्रता दिवस समारोह में वंदे मातरम के गायन को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी नेता लगातार सोनिया गांधी पर हमला बोल रहे हैं और उनसे माफी की मांग कर रहे हैं। अब वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज और बीजेपी नेता सुमित्रो चटर्जी ने भी इस मामले में सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

    बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर घटना पर गहरा दुख और गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि 15 अगस्त को देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जो हुआ, वह न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है बल्कि एक ऐतिहासिक भूल का शर्मनाक दोहराव भी है। सुमित्रो चटर्जी ने कहा कि वे एक सच्चे देशभक्त और बंकिम बाबू के परिवार के सदस्य होने के नाते यह पत्र लिख रहे हैं और कांग्रेस मुख्यालय में जो कुछ हुआ, उससे उन्हें भारी ठेस पहुंची है।

    मीडिया से बातचीत के दौरान सुमित्रो चटर्जी ने काफी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी इटली से आई हैं, उन्हें शायद वंदे मातरम का असली महत्व और इसकी भावना नहीं पता। लेकिन मल्लिकार्जुन खरगे तो भारत के ही हैं, उन्हें तो सब समझ आना चाहिए था और सोनिया जी को रोकना चाहिए था।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के इस रवैये से न केवल उनके परिवार को, बल्कि पूरे बंगाल और देश भर के लोगों को बहुत बुरा लगा है।

    सुमित्रो चटर्जी ने बताया कि उन्होंने सोनिया गांधी को मेल भेजकर वंदे मातरम के ऐतिहासिक और भावनात्मक महत्व के बारे में विस्तार से समझाया है। इस मेल की एक कॉपी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भी भेजी गई है। चटर्जी ने कहा कि राष्ट्रगीत के दौरान सोनिया गांधी का बॉडी लैंग्वेज और बर्ताव बिल्कुल भी बर्दाश्त करने लायक नहीं था। जब उनसे आगे के विरोध-प्रदर्शन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी अनुशासन से चलती है और वे प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। पार्टी जैसा फैसला लेगी, आगे वैसा ही कदम उठाया जाएगा।

    The post इटली से आई हैं… सुमित्रो चटर्जी का सोनिया गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला appeared first on BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates.

    ]]>
    https://bpsnews.in/she-has-come-from-italy-sumitro-chatterjees-scathing-attack-on-sonia-gandhi-and-the-congress/feed/ 0 77411
    स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर प्रेस क्लब में किया गया ध्वजारोहण https://bpsnews.in/flag-hoisting-at-kanpur-press-club-on-independence-day/ https://bpsnews.in/flag-hoisting-at-kanpur-press-club-on-independence-day/#respond Sun, 16 Aug 2026 15:59:49 +0000 https://bpsnews.in/?p=77408 कानपुर। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कानपुर प्रेस क्लब में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष सरस बाजपेई व अन्य पदाधिकारी सहित मौजूद अन्य पत्रकार साथियों…

    The post स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर प्रेस क्लब में किया गया ध्वजारोहण appeared first on BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates.

    ]]>
    कानपुर। 80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कानपुर प्रेस क्लब में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कानपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष सरस बाजपेई व अन्य पदाधिकारी सहित मौजूद अन्य पत्रकार साथियों ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गीत गाया उसके बाद वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।

    The post स्वतंत्रता दिवस पर कानपुर प्रेस क्लब में किया गया ध्वजारोहण appeared first on BPS News Kanpur | Latest Kanpur News, UP Hindi News & Breaking Updates.

    ]]>
    https://bpsnews.in/flag-hoisting-at-kanpur-press-club-on-independence-day/feed/ 0 77408