अट्हास

राजीव डोगरा – कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

मृत्यु फिर अट्हास करेगी
बनकर काल
तुझ पर वार करेगी,
मत सोच तू
बच जाएगा इस बार ,
बचेगा वही
जिसके कर्म होंगे सही।
मृत्यु का दूत
जब अट्हास करेगा
चुन-चुन कर
तेरे अपनों का नाश करेगा।
न तुझे सोचने का वक्त देगा
न विचारने का समय।
बस हर एक पापी का
विनाश करेगा।
जब कर्म होंगे सही
तभी वक्त आएगा
तेरा भी सही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार | West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज | 'ईरान को नरक में भेज देंगे, होर्मुज स्ट्रेट से... ', वार्ता फेल होने के बाद आगबबूला हुए ट्रंप | 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी
Advertisement ×