कोलकाता में लड़कियों ने की शर्मनाक हरकत, हाथ में सिगरेट लेकर गा रही थी राष्ट्रगान, Video Viral होने के बाद दर्ज हुआ मामला

भारत का राष्ट्रगान हर भारतीय को गर्व और उत्साह से भर देता है। राष्ट्रगान गाने के कई नियम भी संविधान में लिखे गए है। मगर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में दो लड़कियों का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़कियां राष्ट्र गान गाते हुए  दुर्व्यवहार करती दिख रही है। इस वीडियो में दोनों ही लड़कियों का व्यवहार राष्ट्रगान को अपमान करने वाला है। लड़कियां बंगाली भाषा में राष्ट्रगान गा रही है। इसके साथ ही उनके दोनों के हाथों में सिगरेट है, जिसके साथ वो राष्ट्रगान गाती दिख रही है।

सिर्फ यही नहीं वीडियो में दोनों ने राष्ट्रगान का मजाक भी बनाती है। इस मामले में अब पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में दोनों ही युवतियों के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। बैरकपुर में साइबर सेल ने केस दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर दोनों ही लड़कियों का वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। इस संबंध में  बीजेपी नेता अनुपम भट्टाचार्य ने भी दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की थी। उनके अलावा कलकत्ता हाईकोर्ट के वकील ने भी लड़कियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

इस मामले पर पुलिस का कहना है कि पुलिस ने दोनों ही लड़कियों के बयान दर्ज कर लिए है। दोनों ही लड़कियां नाबालिग है। वहीं मामले की जांच के लिए फेसबुक से भी डाटा मांगा जा रहा है। बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद लड़कियों ने वीडियो को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिया था।

बता दें कि राष्ट्रगान का अपमान करना कानून अपराध है और ये प्रतिबंधित भी है। अगर कोई व्यक्ति राष्ट्रगान का अपमान करता है तो दोषी को कारावास, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती है। इस संबंध में राष्ट्रीय सम्मान अधिनियम 1971 की धारा 3 में जानकारी समाहित है। अगर कोई जान कर राष्ट्रगान रोकता है या उसका अपमान करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। इसमें तीन साल तक की जेल का भी प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बिहार में AIMIM ने उतारे 25 उम्मीदवार, ओवैसी के दांव से बढ़ेगी महागठबंधन की टेंशन? | पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर थमा खून-खराबा, कतर-तुर्की की मध्यस्थता से युद्धविराम | 26 लाख से अधिक दीयों से जगमग हुई रामनगरी, दुल्हन की तरह सजी अयोध्या; CM योगी ने खुद लिया दो वर्ल्‍ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट | 'कांग्रेस ने कोर्ट में कहा था श्रीराम काल्पनिक हैं', अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर CM योगी की दो टूक; बोले- बाबर की कब्र पर सजदा करते हैं ये लोग
Advertisement ×