इस शुभ मुहूर्त में मनाया जाएगा धनतेरस का पर्व, जानिए महत्व और लक्ष्मी-कुबेर पूजन विधि

हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। समुद्र मंथन के दौरान इस तिथि पर भगवान धन्वंतरि सोने के कलश के साथ प्रकट हुए थे। इसी वजह से धनतेरस के दिन धनवंतरि देव की जयंती भी मनाई जाती है। बता दें कि इस साल आज यानी की 10 नवंबर 2023 को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है।

इस दिन नई चीजों की खरीददारी करने का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता के अनुसार, जो भी व्यक्ति धनतेरस के दिन खरीददारी करता है। उसके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। धनतेरस के दिन खरीदी गई वस्तुएं कई वर्षों तक शुभ फल प्रदान करती हैं। तो आइए जानते हैं धनतेरस पर खरीददारी का शुभ मुहुर्त क्या है।

शुभ मुहूर्त 

धनतेरस के पर्व पर शुभ मुहूर्त में खरीददारी करना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक आज यानी की 10 नवंबर को दोपहर 12:35 मिनट से लेकर 11 नवंबर की सुबह तक खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त है।

धनतेरस लक्ष्मी पूजा मुहूर्त

इस दिन भगवान श्री गणेश, मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। धनतेरस के मौके पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त आज शाम 05:47 मिनट से 07:47 मिनट कर रहेगा।

धनतेरस पर खरीदारी का महत्व

धनतेरस के मौके पर बर्तन, सोना-चांदी, वाहन, लग्जरी चीजें, जमीन-जायदाद के सौदे और घर में काम आने वाले अन्य चीजों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार, आज के दिन खरीदी गई चल-अचल संपत्ति में तेरह गुना वृद्धि होती है।

धनतेरस पर खरीदें ये चीजें

धनतेरस के पर्व पर सोने-चांदी के अलावा आप वाहन, बर्तन और कुबेर यंत्र भी खरीद सकते हैं।

इसके अलावा आज के दिन झाड़ू खऱीदना काफी अच्छा माना जाता है। मान्यता के मुताबिक धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

धनतेरस के दिन अगर आप कोई कीमती वस्तु नहीं खरीद सकते हैं, तो इस दिन साबुत धनिया जरूर लेनी चाहिए।

साबुत धनिया लेने से कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

इसके साथ ही आप गोमती चक्र ले सकते हैं।

क्या ना खरीदें

धनतेरस के दिन लोहा या फिर लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से घर में दुर्भाग्य प्रवेश करता है।

इस दिन एल्युमिनियम या स्टील की वस्तुएं न खरीदें। इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं।

शीशे व कांच से बनी चीजें ना खरीदें।

इसके अलावा चीनी मिट्टी या बोन चाइना की कोई भी वस्तु नहीं खरीदनी चाहिए।

धनतेरस पर जरूर करें ये उपाय

धनतेरस पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, कुबेर देव, यमराज और धनवंतरि देव की पूजा करें।

मान्यता के अनुसार, इस दिन घर के अंदर और बाहर 13 दीपक जलाने से बीमारियां दूर रहती हैं।

इस दिन दान-पुण्य जरूर करें, ऐसा करने से पिछले जन्म के पाप भी धुल जाते हैं।

सूर्यास्त के पहले दान करने पर धन की कमी नहीं होती है।

धनतेरस के दिन भूलकर भी सफेद कपड़ा, चावल, चीनी आदि का दान नहीं करना चाहिए।

इस दिन पशुओं की पूजा करने से आपकी आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बिहार में AIMIM ने उतारे 25 उम्मीदवार, ओवैसी के दांव से बढ़ेगी महागठबंधन की टेंशन? | पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर थमा खून-खराबा, कतर-तुर्की की मध्यस्थता से युद्धविराम | 26 लाख से अधिक दीयों से जगमग हुई रामनगरी, दुल्हन की तरह सजी अयोध्या; CM योगी ने खुद लिया दो वर्ल्‍ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट | 'कांग्रेस ने कोर्ट में कहा था श्रीराम काल्पनिक हैं', अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर CM योगी की दो टूक; बोले- बाबर की कब्र पर सजदा करते हैं ये लोग
Advertisement ×