फिल्म ‘छत्रपति’ में साउथ स्टार श्रीनिवास बेलमकोंडा की फीमेल लीड होंगी अदाकारा नुसरत भरुचा 

पैन इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म ‘छत्रपति’ में साउथ स्टार श्रीनिवास बेलमकोंडा की फीमेल लीड होंगी अदाकारा नुसरत भरुचा। वी. वी. विनायक द्वारा निर्देशित और वी. विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखित, डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) की नवीनतम प्रस्तुति ‘छत्रपति’ एस.एस. राजामौली की फिल्म का आधिकारिक रीमेक है जिसमे प्रभास लीड रोले में नज़र आये थे। इस फिल्म में जबरदस्त हाई ऑक्टेन एक्शन सीन देखने को मिलेगा। अभिनेता श्रीनिवास बेलमकोंडा इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। इस फिल्म में  भाग्यश्री, शरद केलकर और करण सिंह छाबरा की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। यह फिल्म 12 मई को देश भर में रिलीज़ होगी।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ट्रंप के 'अड़ियलपन' के सामने नहीं झुकेगा ईरान, कहा- ना होर्मुज खोलेंगे, ना सीजफायर करेंगे; क्या अब होगी तबाही? | 'होर्मुज स्ट्रेट खोल दो', ट्रंप की धमकी का ईरान ने उड़ाया मजाक, कहा- चाबी खो गई | Ram Mandir-CAA के बाद अब UCC और One Nation One Election, PM Modi ने बताया BJP का अगला एजेंडा | कानपुर : फूलबाग नेहरू युवा केन्द्र के बाहर फल मंडी में लगी भीषण आग, देखते ही देखते आग ने लिया विकराल रूप
Advertisement ×