‘मक्खी-मच्छरों के भिनभिनाने से…’, धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ स्वामी प्रसाद मौर्य ने उगला जहर

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री को कौन नहीं जानता..? भारत ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी बागेश्वर सरकार की चर्चा जोरों पर है. रोज उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी लोग हैं जो धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आवाज बुलंद किए हुए हैं. बाबा बागेश्वर पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा रहे हैं. बागेश्वर सरकार के खिलाफ सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी आवाज बुलंद की है.

देश की राजनीति में बागेश्वर धाम और वहां के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का जिक्र जरूर हो रहा है. समाजवादी पार्टी के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने धीरेंद्र शास्त्री को आतंकवादी बता दिया है. उन्होंने कहा कि मक्खी-मच्छरों के भिनभिनाने से बादलों की आवाज नहीं निकल सकती. उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री की तुलना कारखानों की चींटी से की.

मौर्य ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री जैसे हजारों लोग हैं. उनके बोलने से लोगों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. बाबा की बातों का जनता पर कोई असर नहीं है. देश संविधान से चलेगा न कि बाबा के बयान से. इतना ही नहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने यहां तक कह दिया कि सभी साधू-संत के भेष में आंतकवादी हैं.

बता दें कि स्वामी प्रसाद मौरय बैद्ध जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने गाजीपुर गए थे. वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने संतों को लेकर विवादित बयान दिया. मौर्य ने पहले के वाकये का जिक्र करते हुए कहा कि इन साधुओं ने मेरे लिये कहा था कि स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काट देंगे. मारने की भी धमकी दी गई लेकिन सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया.

मौर्य ने कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ट्वीट कर कहा, “हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले लोग, राष्ट्र के दुश्मन व संविधान विरोधी हैं क्योंकि हिंदू राष्ट्र की मांग से जहां एक ओर देश के बंटवारे का फिर से बीज बो रहें हैं, वहीं दूसरी और संविधान विरोधी बात कर संविधान का अपमान भी कर रहें हैं. ऐसे लोगों से देश की जनता को सावधान रहना है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार | West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज | 'ईरान को नरक में भेज देंगे, होर्मुज स्ट्रेट से... ', वार्ता फेल होने के बाद आगबबूला हुए ट्रंप | 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी
Advertisement ×