मलाई बिना ऐशो आराम हराम हो रहा है

लेखक – कर विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार कानूनी लेखक चिंतक कवि एडवोकेट किशन सनमुख़दास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र
भ्रष्टाचार रिस्की हिम्मत खिसकी हो रहा है
ब्रांडेड की जगह लोकल माल यूज़ हो रहा है
ठस्के की जगह अब मस्का काम आ रहा है
मलाई बिना ऐशो आराम हराम हो रहा है
डिजिटल युग में दिमाग काम नहीं कर रहा है
भ्रष्टाचार बिना सुख चैन नहीं आ रहा है
शासन कड़ाई से नाकाबंदी चला रहा है
मलाई बिना ऐशो आराम हराम हो रहा है
जनता के फंसाने का शक हो रहा है
भ्रष्टाचार खिलाफ़ प्रचार हो रहा है
हर सरकार में भ्रष्टाचार खिलाफ़ काम हो रहा है
मलाई बिना ऐशो आराम हराम हो रहा है
पीढ़ियों की भ्रष्टाचार नीति पर आंच आ रही है
दबी प्रॉपर्टी हरे गुलाबी पहाड़ की जांच हो रही है
परिवार और बच्चों की बदनामी हो रही है
मलाई बिना ऐशो आराम हराम हो रहा है
भ्रष्टाचार देवता रूठने का क्रम हो रहा है
मनाने के लिए हरे गुलाबी से उपचार हो रहा है
भ्रष्टाचार धंधा चौपट होने का डर सता रहा है
मलाई बिना ऐशो आराम हराम हो रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बिहार चुनाव से पहले NDA को तगड़ा झटका, चिराग की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द | घड़ियाली आंसू बहाने वाले कांग्रेस और गांधी खानदान की असलियत जनता जानती है : केशव प्रसाद मौर्य | बिहार चुनाव: गिरिराज बोले- महागठबंधन नहीं 'ठगबंधन', तेजस्वी पर जनता को भरोसा नहीं | योगी सरकार पर अखिलेश का हमला: बिजली, ट्रैफिक, स्मार्ट सिटी... कहीं नहीं विकास!
Advertisement ×