
कानपुर। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वाधान में किसानों द्वारा चलाए जा रहे किसान आंदोलन के समर्थन में एवं आंदोलित किसानों की हो रही असामयिक मृत्यु के विरोध में फूलबाग के बाहर अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरणों में बैठकर सपा नगर अध्यक्ष डॉ इमरान के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सद्बुद्धि देने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ हवन का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिस का संचालन नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर ने किया। सद्बुद्धि यज्ञ में बाबा आनंदेश्वर मंदिर के पुजारी ने मंत्र उच्चारण करते हुए सद्बुद्धि यज्ञ आरंभ कराया यज्ञ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम मोदी को सद्बुद्धि दे भगवान स्वाहा करते हुए डॉ इमरान में अपने साथियों के साथ यज्ञ कुंड में मोदी के नाम की आहुति डालकर ईश्वर से केंद्र की भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की डॉ इमरान ने आगे बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसान नेताओं को 2:00 बजे वार्ता का समय दिया था इसीलिए सद्बुद्धि यज्ञ आरंभ हुआ। डॉ इमरान ने आगे बताया कि दिल्ली बॉर्डर पर लाखों किसान तीनों काले कानून को वापस लेने के लिए सरकार का विरोध कर रहे हैं इस किसान आंदोलन में कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे दर्जनों आंदोलन कर रहे किसानों ने आत्महत्या कर ली परंतु केंद्र की भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री एवं कृषि मंत्री के कानों में अभी तक जूं नहीं रेंग रही है केंद्र की भाजपा सरकार शायद हजारों की तादात में किसानों के मरने का इंतजार कर रही है सरकार ने किसानों को खुले आसमान के नीचे मरने के लिए छोड़ दिया है। सद्बुद्धि यज्ञ में अभिषेक गुप्ता मोनू, गोपाल अग्रवाल, नंदलाल जाससवाल, आसिफ कादरी, हाजी फजल महमूद, अंबर त्रिवेदी, दीपा यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।