सीमा बोली-जय श्री राम तो पाकिस्तान से मिली खुली धमकी, कहा- वापस लौटी तो कत्ल कर देंगे

पाकिस्तान के लोगों ने सीमा हैदर को जान से मारने की धमकी दी है और कहा है कि सीमा के लिए अब पाकिस्तान में कोई जगह नहीं है. सीमा तो खुलेआम डेथ थ्रेट देने वाले पाकिस्तानियों ने कहा कि उसने मुसलमानों और उनके मज़हब का अपमान किया है. इन पाकिस्तानी लड़कों ने आगे कहा कि सीमा ने अपना हिन्दू मजहब कर लिया है, अगर हमारे मुल्क में आ जाए, तो हम उसका कत्ल कर देंगे. गुस्साए पाकिस्तानी लोगों ने सीमा के राम नाम के जयकारे लगाने पर भी ऐतराज किया.

सीमा ने अपने पहले पति गुलाम हैदर को उनके आरोपों पर करारा जवाब दिया. ज़ी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में सीमा ने दावा किया कि अब वो हिन्दू हैं और मरते दम तक हिन्दुस्तान में ही रहना चाहती हैं. पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत जिन्दाबाद के नारे पर सीमा ने गुलाम हैदर के आरोपों पर जवाब देते हुए साफ किया कि उनकी वफादारी आखिरी सांस तक भारत के साथ है.

सीमा ने कहा कि ‘जय भारत, जो भी मैं नारे लगाती हूं मन से लगाती हूं और एक बार चांस मौका दिया जाए, तो देखें मेरी मोहब्बत, जब तक जिंदा हूं, आखिरी सांस तक इस देश से वफादारी करूंगी, ये मैं कसम खाती हूं.’ सीमा हैदर ने दावा किया वो जलील होकर पाकिस्तान से भारत आईं और यहां जितना उन्हें सम्मान मिला वो पाकिस्तान में कभी नहीं मिला.

सीमा ने कहा कि जो इंसान तंग होकर, जलील होकर एक जगह से चला आए, तो मोहब्बत शायद रहती नहीं है और मुझे यहां इज्जत और सम्मान मिला है तो उसकी तो कोई बात ही नहीं, मैं जितने भी नारे लगाऊं शायद वो मेरे लिए कम होंगे, जितनी मैं भारत माता की जय करूं, वो कम होगीं. सीमा हैदर ने इस दौरान पाकिस्तान की सच्चाई भी बयान की. सीमा ने दावा किया कि पाकिस्तान में महिलाओं की हालत तो बेहद ही खराब है. सीमा ने बताया कि महिलाओं को फोन भी उनके शौहर की इजाजत पर ही रखने दिया जाता है. सीमा ने बताया कि वहां एयरपोर्ट पर कुछ रिश्वतखोर पाकिस्तानियों ने उनके पैसे भी छीन लिए थे.

सीमा ने दावा किया कि गुलाम हैदर से उसका तलाक हो चुका है लिहाजा वो किसी से भी शादी करने के लिए आजाद थी और अब गुलाम हैदर उसे बेवजह परेशान कर रहा है. सीमा ने इस दौरान गुलाम हैदर के बच्चों को पाकिस्तान भेजने की मांग को भी खारिज कर दिया. सीमा ने दावा किया कि गुलाम हैदर ने कभी भी उसके बच्चों को ना तो प्यार दिया और ना ही उनके लिए कुछ किया. सीमा के मुताबिक जब उसके बच्चे छोटे थे तभी गुलाम हैदर सऊदी अरब चला गया था जिसके बाद से उसने कभी भी ना तो उस पर ध्यान दिया और ना ही उसके बच्चों पर. सीमा ने गुलाम को बच्चे सौंपने से साफ इनकार कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार | West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज | 'ईरान को नरक में भेज देंगे, होर्मुज स्ट्रेट से... ', वार्ता फेल होने के बाद आगबबूला हुए ट्रंप | 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी
Advertisement ×