सुरेश गुप्ता को मजदूर सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीति किया गया

कानपुर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव के निर्देश पर   समाजवादी मजदूर सभा प्रदेश अध्यक्ष  धनीलाल श्रमिक द्वारा वरिष्ठ सपा नेता सुरेश गुप्ता को मजदूर सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीति किया गया।  सुरेश गुप्ता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष छात्र सभा डा०इमरान, अरविन्द यादव व नितिन गुप्ता के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें दिल से धन्यवाद दिया। सुरेश गुप्ता कानपुर नगर में जनता दल के नगर मन्त्री रहे,समाजवादी पार्टी के महामंत्री रहे ,मजदूर सभा के नगर अध्यक्ष रहे,1980 कानपुर दैनिक मजदूर समिति का गठन किया और तब से लगातार समाजवादी पार्टी एवं मजदूरों के बीच में संघर्ष कर रहे हैं।उनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष मुनीन्द्र शुक्ला, जितेन्द्र कटियार,नरेन्द्र यादव,नितिन गुप्ता, अरविन्द यादव,इम्तियाज रसूल कुरैसी, कर्मवीर यादव,मो.मुर्तजा जीतू केसरवानी,पप्पन शर्मा, हरिश्चंद्र जैसवाल,राजेश गुप्ता राजू अवस्थी आदि लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बिहार में AIMIM ने उतारे 25 उम्मीदवार, ओवैसी के दांव से बढ़ेगी महागठबंधन की टेंशन? | पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर थमा खून-खराबा, कतर-तुर्की की मध्यस्थता से युद्धविराम | 26 लाख से अधिक दीयों से जगमग हुई रामनगरी, दुल्हन की तरह सजी अयोध्या; CM योगी ने खुद लिया दो वर्ल्‍ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट | 'कांग्रेस ने कोर्ट में कहा था श्रीराम काल्पनिक हैं', अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर CM योगी की दो टूक; बोले- बाबर की कब्र पर सजदा करते हैं ये लोग
Advertisement ×