होली गंगा मेला कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी कानपुर द्वारा सरैया घाट मेला स्थल का किया गया निरीक्षण

कानपुर। बीपीएस न्यूज – 13 मार्च को जनपद में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक होली गंगा मेला कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी विशाख जी द्वारा सरसैया घाट मेला स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों के साथ घाट की सफाई व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं मेला प्रबंधन से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं को समुचित रूप से कराए जाने हेतु विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए
# जोनल अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सरसैया घाट चौराहे से लेकर घाट तक साफ-सफाई समुचित रूप कराई जाए एवं गंगा मेले के दौरान साफ-सफाई बनाए रखने हेतु खान-पान वाले स्थानों पर डस्टबिन आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।
# अधिशासी अभियंता, केस्को यह सुनिश्चित करें कि आयोजन स्थल एवं घाट में लटकते बिजली के तारों को सही तरीके से सुव्यवस्थित करा लिया जाए, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
# नगर आयुक्त यह सुनिश्चित करें कि सरसैया घाट के प्रांगण में लगने वाली दुकाने सुव्यवस्थित तरीके से लगाने हेतु स्थानीय दुकानदारों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मार्किंग कराना सुनिश्चित करें ताकि घाट एवं गंगा नदी में जाने वाले लोगों को असुविधा न हो। साथ ही मार्किंग का पालन कराने हेतु प्रर्वतन टीम लगाई जाए।
# नगर आयुक्त मेला स्थल एवं घाट की सफाई व्यवस्था हेतु सूक्ष्म अवलोकन करना सुनिश्चित करें, साथ ही घाट में अर्पण स्थलों की संख्या और बढ़ाई जाए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जी०एन०, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (नगर) अतुल कुमार, पुलिस उपायुक्त रवीना त्यागी के साथ अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×