कूडे के ढेर में लगी आग की चपेट में आई गैराज, कार, स्कूटर आदि खाक


कानपुर, कानपुर के बिल्हौर में बुधवार की देर रात कूडे के ढेर में आग लग गयी। आग की लपटो की चपेट में पास की गैराज भी आ गयी और वहां खडी कार, स्कूटर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने सबमर्सिंबल की सहायता से आग को काबू करने का प्रयास किया और वह सफल भी रहे।
कानपुर के बिल्हौर भगत सिंह नगर में बुधवार की देर रात कूडे के ढेर में अचानक आग लग गयी। जब तक कोई कुछ समझपाता ढेर से लपटे उठने लगी, जिससे पास मे स्थित टीन शेड की गैराज को अपनी चपेट में ले लिया और वहां खडी स्कूटर, कार सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। लोगों ने बताया कि गैराज सरफराज अहमद अंसारी का है, जिन्हे आग के कारण खासा नुकसान पहुंचा है। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग को बुझाया लेकिन तब तक गैराज में रखा सामान और वाहन खाक हो चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद हमारे संपर्क में...', ओपी राजभर के बाद अब संजय निषाद का बड़ा दावा, सियासी हलचल तेज | महाराष्ट्र से बड़ी खबर, शिवसेना UBT के बागी 6 सांसदों को है जान का खतरा? मिली Y+ सुरक्षा | ममता बनर्जी को फिर बड़ा झटका, बागी TMC विधायक ऋतब्रत बनर्जी LoP बने रहेंगे, कलकत्ता HC ने नियुक्ति पर रोक हटाने से किया इनकार | NEET UG re-exam के परीक्षार्थियों को CM योगी का बड़ा तोहफा, यूपी रोडवेज की बस के किराए में मिलेगी 50% छूट
Advertisement ×