कमबख्त! बंद होने का नाम नहीं ले रही हिचकियां? इस तरह पाएं राहत

हम में से शायद ही कोई होगा जिसे कभी हिचकी न आई हो. ऐसा होना बिलकुल नॉर्मल है जो ज्यादा तेर नहीं टिकती, थोड़े इंतजार के बाद ये खुद ब खुद गायब हो जाती है. लेकिन कई बार आपने महसूस किया होगा कि जब एक बार हिचकी आती है तो वापस जाने का नाम नहीं लेती. ऐसा आमतौर पर पानी कम पीने या तीखा खाने के बाद होता है. जब इस तरह कि स्थिति आ जाए तो इससे छुटकारा पाने के लिए हम कुछ आसान उपाय कर सकते हैं.

हिचकी से कैसे पाएं छुटकारा

1. पानी पिएं

पानी पीना हिचकी रोकने का सबसे पुराना नुस्खा है जो सदियों से चला आ रहा है. आप जब भी ऐसी स्थिति महसूस करें तो तुरंग एक ग्लास पानी धीरे-धीरे पी जाएं, ये गले में चमत्कारिक रूप से असर करता है, जिससे आपकी परेशानी दूर हो जाती है.

2. सांस रोकना
अगर आप बार-बार हिचकी आने से परेशान है तो इससे बचने के लिए सांस रोकने वाली तरकीब अपनाएं. आप हाथों की मदद से कुछ सेकेंड के लिए नाक और मुंह बंद कर लें जिससे हिचकी को गले तक आने में दिक्कत हो. हलांकि जिन लोगों को सांस लेने की परेशानी है तो दूसरे उपाय करें.

3. जीभ को खींचे
हो सकता है कि सबके सामने जीभ को निकालने आपको हिचकिचाहट होने लगे, लेकिन ये तरकीब वाकई काफी कारगर है. इसके लिए आप अपनी जुबान को धीरे-धीरे बाहर की तरफ खींचें. ऐसा करने से हिचकी रुक जाएगी.

4. बर्फ के पानी से गरारे
कई बार हिचकी को रोकना मुश्किल हो जाता है, ऐसे में बर्फ वाली तकनीक आपके काम आ सकती है, इसके लिए एक ग्लास पानी में आइस क्यूब डालें और आधा मिनट तक गरारे करें. अगर एक बार में हिचकी न रुके तो प्रॉसेस को बार-बार रिपीट करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
कॉकपिट खोला, हनुमान चालीसा पढ़ने लगा...PM मोदी से फोन पर बात कर कैप्‍टन स्मित ने सुनाई पूरी कहानी, को-पायलट ने की थी प्‍लेन क्रैश करने की कोशिश | क्या यही PDA है...राज्यसभा कैंडिडेट्स के नाम को लेकर सपा पर बरसीं मायावती, बोलीं- सांसद-विधायक परिवार और पूंजीपतियों से बनाती है |      इजरायल के बाद अब UAE ने भी Flydubai हमले को बताया 'टेररिस्ट एक्ट', 180 लोगों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मच्छार के जज्बे को किया सलाम | Gandhi Jayanti: बापू के आदर्शों से मजबूत भारत का निर्माण हो, बोलीं Mamata Banerjee ........... Lucknow में Gandhi Jayanti पर बोले CM Yogi, बापू और Shastri जी के आदर्शों से बनेगा विकसित भारत
Advertisement ×