ओईएफ के पूर्व प्रभारी अधिकारी वी. के. चौधरी हुए सेवानिवृत्त

कानपुर। आयुध निर्माणी संगठन को कई वर्षों तक अपनी सेवा और अनुभव का लाभ देने वाले ओईएफ कानपुर के पूर्व प्रभारी अधिकारी वी. के. चौधरी गुरुवार को रक्षाबंधन के दिन आयुध वस्त्र निर्माणी अवाडी तमिलनाडु से सेवानिवृत्त हो गए। पिछले वर्ष अगस्त माह में ही उनका तबादला आयुध वस्त्र निर्माणी अवाडी तमिलनाडु कर दिया गया था। वी. के. चौधरी ने बतौर सहायक कार्यप्रबंधक  अाईओएफएस अधिकारी के रूप में 14 सितंबर 1992 को राष्ट्रीय रक्षा उत्पादन अकादमी अंबाझारी नागपुर में ज्वाइनिंग लेते हुए आयुध निर्माणी संगठन में अपनी पारी की शुरुआत करी थी।  जहां से वे कई आयुध फैक्ट्रियों में कार्यरत रहते हुए अपर महाप्रबंधक के पद तक प्रमोशन पाकर गुरुवार 31 अगस्त को रिटायर हो गए। उनका कार्यकाल बहुत ही शानदार और अविस्मरणीय रहा। श्री चौधरी बहुत ही सरल, मृदुभाषी और सौम्य स्वभाव के अधिकारी हैं। जिस कारण वे कर्मचारियों के बीच अपनी एक अलग पहचान रखते थे। उनके रिटायर होने के बाद आयुध निर्माणी संगठन में उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी। किला मजदूर यूनियन के पूर्व महामंत्री समीर बाजपेई ने श्री चौधरी के विशाल व्यक्तित्व के चलते उन्हें महान बताया।  वे मूलतः  हरियाणा के रोहतक के रहने वाले हैं। कानपुर में उनकी पहली पोस्टिंग आयुध पैराशूट फैक्ट्री में सात जनवरी 1994 को हुई थीं। आयुध  उपस्कर निर्माणी फूलबाग कानपुर में श्री चौधरी संयुक्त महाप्रबंधक से लेकर प्रभारी अधिकारी तक रहे। सौम्य  और मृदुभाषी स्वभाव के चलते  वे ओईएफ कानपुर में काफी जनप्रिय अधिकारी के रूप में आज भी जाने जाते हैं।उनकी सेवानिवृत्ति पर आयुध उपस्कर निर्माणी फूलबाग कानपुर की किला मजदूर यूनियन के अध्यक्ष सिद्धनाथ तिवारी, पूर्व महामंत्री समीर बाजपेई, पूर्व अध्यक्ष वेद प्रकाश अग्निहोत्री, पूर्व कोषाध्यक्ष अब्दुल सलीम, जेसीएम चतुर्थ सदस्य महेंद्र नाथ, संजय गुप्ता,  कोषाध्यक्ष रोहित तिवारी, दिनेश पांडेय सहित किला मजदूर यूनियन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके रिटायरमेंट पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सदैव स्वस्थ, दीर्घायु होने के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना करी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे...पीएम मोदी ने देश को दी विजयादशमी की बधाई ..... शिवा शर्मा मौत मामले की आरोपी श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार, फरार मॉडल पर था 50 हजार का इनाम  | 'भारत में रिजीम चेंज न कभी हुआ है और न होगा', RSS चीफ मोहन भागवत बोले- हिंदू के खिलाफ काम कर रहीं आसुरी ताकतें .. Jaipur में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद इन्फ्लुएंसर Javed Khan ने गरबा कार्यक्रम छोड़ा |      PM मोदी IP एक्सटेंशन में कर सकते हैं शिरकत, तो अमित शाह पंजाब के रामलीला मैदान में करेंगे रावण दहन ............ वैशाली नाव हादसे के पीड़ितों को मिले 25 लाख मुआवजा, Prashant Kishor ने उठाई मांग | बीपीएस न्यूज़ के प्रधान संपादक बी.पी. साहू ने सभी देशवासियों को विजयादशमी की दी बधाई . जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान राम भक्तों पर अत्याचार की पराकाष्ठा की, वे भी आज राम-राम चिल्ला रहे हैं, गरजे CM योगी
Advertisement ×