प्रवर्तन दल ने 420 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक ग्लास लदे लोडर को पकड़ा, 50000 का जुर्माना भी वसूल किया

कानपुर। विश्वस्त सूत्र से प्रवर्तन अधिकारी को बर्रा 8 में प्लास्टिक ग्लास ले जाने वाले एक लोडर यूपी 78डीटी 5863 की खबर मिली।
तत्काल नजदीक रहने वाले प्रवर्तन दल के 6 सदस्यों को वहां भेजा गया। जैसे ही लोडर को रोका गया, उसका ड्राइवर अपना मोबाइल छोड़  कर और गाड़ी का जीपीएस लॉक लगा कर भाग गया।
नजदीक से मैकेनिकों को बुला कर जीपीएस को बायपास कर, लोडर स्टार्ट किया गया और प्रवर्तन दल के एक सदस्य द्वारा उसको चला कर नगर निगम लाया गया।
लोडर में 420 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक ग्लास के 100 कार्टन लोड थे जो “अवस्थी ट्रेडिंग कंपनी, पनकी” से बांदा जा रहे थे।
माल को जब्त कर कूड़ा कंपैक्टर गाड़ी से दबवाकर पनकी कूड़ा प्लांट भिजवा दिया गया और राजस्व निरीक्षक नफीस द्वारा 50,000 रुपए जुर्माना वसूलने के बाद लोडर छोड़ा गया।
इस अभियान में प्रवर्तन दल के सूबेदार अवधेश सिंह, रामेंद्र सिंह, हवलदार इंद्रजीत, जितेंद्र बहादुर, धनंजय और जितेंद्र सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×