दूल्हे के पिता पर टूटी आफत, नकदी का बैग हुआ गायब, ड्रोन कैमरे मेें कैद हुए दो संदिग्ध, पुलिस ने शुरू की कार्यवाई


कानपुर नगर, कानपुर नगर में लगातार बढती लूट की वारदातों के बीच एक घटना और सामने आई, जिसमें एक गेस्टहाउस में चल रहे शादी समारोह में दूल्हे के पिता के बैग पर चोरो ने हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि बैग में नकदी और व्यवहार के लिफाफे रखे थे। ड्रोन कैमरे में दो संदिग्धों की फोटो देखी गयी और अब पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
जानकारी के अनुसार थाना बिठूर क्षेत्र के वैकुण्ठपुर के पास स्थित एक गेस्टहाउस में शादी समारोह चल रहा था, जहां नौबस्ता निवासी राकेश कुमार अवस्थी के बेटे की शादी हो रही थी। शिशिर जहां मर्चेंट नेवी में कार्यरत है तो वहीं राकेश कुमार लघु उधोग विभाग से सेवानिवृत्त है। घटना के सम्बन्ध में राकेश ने बताया कि विवाह के दौरान स्टेज पर फोटे खीची जा रही थी और वह फोटो खिचवाने के लिए अपनी पत्नी के साथ गयी तथा पास में ही रखी मेज पर उन्होने अपना बैग रख दिया, जिसपर चोरो ने हाथ साफ कर दिया। उन्होने बताया कि बैठ में लगभग 30 हजार रूपयों के व्यवहार के लिफाफों के साथ ही ढाई लाख रूपया नकद था। मामला पुलिस तक पहुंचा। बिठूर थाना प्रभारी अतुल कुमार संह ने बताया कि विवाह समारोह में रूपयों भरा बैग चोरी होने की सूचना के बाद वह घटना स्थल पर पहुंचे, मामले की छान-बीन की जा रही है साथ ही तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×