‘मीट की अवैध दुकानें हटाओ, ‘रोड पर खुले में नॉनवेज बेच सकते हैं क्या, शाम तक भेजो रिपोर्ट

राजस्थान में बड़ी जीत हासिल करने के बाद बीजेपी में अभी सरकार गठन की प्रक्रिया शुरू भी नहीं हुई है कि पार्टी के जीते हुए विधायक एक्शन में आ गए हैं. जयपुर की हवा महल सीट से विजयी रहने वाले बालमुकुंद आचार्य जीत का सर्टिफिकेट मिलते ही सड़कों पर अवैध रूप से खुली मीट की दुकानों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है. उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को फोन करके सख्त शब्दों में चांदी की टकसाल से अवैध मीट की दुकानें हटाने के निर्देश दिए. अफसरों को फोन करके निर्देश देने का उनका यह वीडियो वायरल हो गया है.

जीत का सर्टिफिकेट मिलते ही विधायक के तीखे तेवर

रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को हवामहल सीट से जीत का प्रमाण पत्र मिलते ही बालमुकुंद आचार्य के तीखे तेवर देखने को मिले. उन्होंने सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों को फोन करके पूछा कि क्या नियमों के अनुसार बिना प्रमीशन खुले में नॉन-वेज आइटम बेचा जा सकता है. जब अधिकारियों ने इस पर गोल-मोल जवाब देने की कोशिश की तो विधायक नाराज हो गए.

मीट की अवैध दुकानें हटाने के निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को चांदी की टकसाल इलाके से मीट की अवैध दुकानें हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने चेतावनी दी कि सड़कों पर कोई भी नॉन वेज फूड नहीं बिकना चाहिए और शाम तक इस तरह के सभी फूड स्टॉल को हटा दिया जाए. विधायक ने इस एक्शन की शाम तक रिपोर्ट भी मांगी. उन्होंने अधिकारियों को चेताते हए कहा कि रिपोर्ट मैं लेने आऊं या फिर आप खुद देने आएंगे.

वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है विधायक बालमुकुंद आचार्य स्पीकर ऑन करके फोन पर नगर निगम के किसी अधिकारी से बात कर रहे हैं. वे उस अफसर से पूछते हैं, ‘रोड पर खुले में नॉनवेज बेच सकते हैं क्या? हां या ना में जवाब दो.’ इस पर दूसरी ओर से कुछ कहा जाता है, जिस पर विधायक नाराज हो जाते हैं और बोलते हैं, ‘तो आप समर्थन कर रहे हो इसका.

‘सड़कों से हटवाएं मीट की अवैध दुकानें’

इसके बाद वे उस अधिकारी को निर्देश देते हैं, ‘तुरंत प्रभाव से आप नॉनवेज के सभी ठेले जो रोड पर हैं और बनाकर बचे रहे हैं, वे नहीं दिखने चाहिए. मैं शाम को आपसे इस बात की रिपोर्ट लूंगा. मुझे नहीं मतलब है कि कौन अधिकारी है.’ इस निर्देश के बाद नवनिर्वाचित विधायक बालमुकुंद आचार्य दोपहर में कर्बला एरिया पहुंच गए, जहां खुले में अवैध मीट की दुकान चला रहे दुकानदारों से उनकी जमकर बहस हुई.

आखिरी राउंड में हासिल की चुनावी जीत

बता दें कि जयपुर की हवामहल सीट पर बीजेपी उम्मीदवार बालमुकुंद आचार्य शुरुआत से अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस के आरआर तिवारी से पीछे चल रहे थे. हालांकि आखिरी राउंड में वे बढ़त बनाकर 974 वोटों से जीत हासिल करने में कामयाब रहे. कांग्रेस ने इस पर दोबारा काउंटिंग करवाने की गुहार लगाई लेकिन वह अर्जी खारिज हो गई और बालमुकुंद आचार्य को विजेता घोषित कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
आयुष्मान योजना में कोताही बरतने वाले अस्पतालों पर योगी सरकार का सख्त एक्शन, 61 सस्पेंड और 140 हॉस्पिटलों पर ₹8.53 करोड़ की पेनाल्टी | नेपाली नागरिक से शादी, मथुरा में मकान और फर्जी आधार-पैन कार्ड...भारत-नेपाल बॉर्डर पर घुसपैठ करते पकड़ी गई थाईलैंड की महिला, जांच में जुटी पुलिस | ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा इतिहास, सचिन-धोनी-विराट को पीछे छोड़ किया ये कारनामा, बने पहले भारतीय बल्लेबाज.... बिहार में बड़ा IPS फेरबदल: Siwan AK-47 विवाद पर SP हटाए गए, Bhojpur SP भी नपे | Maulana Razvi की मुसलमानों से अपील: PM Modi, CM Yogi को बुरा-भला न कहें, BJP को हराना हमारा काम नहीं.... महाराष्ट्र में Freedom of Religion Act लागू, अब जबरन Conversion पर होगी 7 साल की जेल
Advertisement ×