आंख का हुआ ऑपरेशन, डॉक्टर ने एक-दो नहीं बल्कि 60 कीड़े निकाले

चीन के कुनमिंग शहर में एक अजीब और चौंकाने वाली मेडिकल घटना सामने आई है. डॉक्टरों को एक महिला के आंखों से 60 से अधिक जिंदा कीड़े निकालने के लिए एक भयानक ऑपरेशन करना पड़ा. महिला की पहचान छिपाई गई है. आंखों में लगातार खुजली होने पर वह डॉक्टर के पास गई. डॉक्टर से मेडिकल ट्रीटमेंट की डिमांड की. जब उसने झुनझुनी को कम करने के लिए अपनी आंखों को रगड़ा तो एक परजीवी कीड़ा उसकी आंख से बाहर निकल आया, जिससे वह घबरा गई.

डॉक्टरों ने केस देखा तो रह गए दंग

महिला की परेशानी को देखते हुए उसे तुरंत कुनमिंग के एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक टेस्ट किया जिससे वे हैरान रह गए. पाया गया कि उसकी आंखों के गोले और पलकों के बीच जिंदा कीड़े भरे हुए हैं. द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर की सर्जिकल टीम ने उसकी दाहिनी आंख से 40 से अधिक और बाईं आंख से 10 से अधिक जिंदा कीड़े निकाले, जिससे निकाले गए कीड़ों की कुल संख्या 60 से अधिक हो गई.  डॉक्टरों के मुताबिक, यह बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला है.

इस बीमारी की वजह से हुआ ऐसा

लीड सर्जन डॉक्टर गुआन ने कीड़ों के इतने सारे नंबर्स को नोट किया और रोगी को एक दुर्लभ मामला बताया.  डेली एक्सप्रेस यूएस की रिपोर्ट के अनुसार, चिकित्सा विशेषज्ञों को संदेह है कि महिला फिलारियोइडिया प्रकार के राउंडवॉर्म से संक्रमित थी, जो आमतौर पर मक्खी के काटने से फैलता है. इसके अलावा, महिला का मानना है कि उसे कुत्ते और बिल्लियों से ये कीड़े मिले हैं. उसे संदेह है कि जानवरों के संपर्क में आने और उसके बाद आंखें रगड़ने से यह संक्रमण हुआ होगा. ऑपरेशन के बाद, डॉक्टरों ने महिला पर नजर बनाए रखा है. उसे बार-बार जांच कराने की सलाह दी जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×