आतंकी हमले में कानपुर का बेटा हुआ शहीद, एसडीएम बिल्हौर ने शहीद के घर पहुंचकर परिजनो को बंधाया ढांढस

कानपुर नगर, सीमा पर देश की रक्षा करने में, देश के लिए प्राण न्योक्षावर करने में जिस गर्व की अनुभूति होती है उसे शब्दों में बयां नही किया जा सकता लेकिन इसके साथ कहीं न कहीं शहीद के परिजनों के दिलों में एक दर्द भी उठता है और यह लाजिमी है कि जिस मां के आंचल, पिता के सायें में पुत्र बडा हुआ अब उसी पुत्र को पिता कंधा देगा यह अत्याधिक कठिन है। गुरूवार की देर रात जम्मू कश्मीर के राजौरी के पास एक सर्च ऑपरेशन के दौरान कानपुर का लाल शहीद हो गया। उसके सार्थियों द्वारा शहीद सैनिक के शहदी हो जाने की सूचना परिजनों को दी गयी, जिसके बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं समाचार फेलते ही आस-पास के गांव वाले शहीद सैनिक के घर की ओर निकल पडे। एसडीएम बिल्हौर भी शहीद के घर पहुंची और वहां उन्होने शहीद के परिजनो को ढांढस बंधाया।
कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र के भाऊपुर के रहने वाले 30 वर्षीय करन सिंह यादव पुत्र बालकराम यादव गुरूवार की रात जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर के पास एक सर्च ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गये। उनके शहदी होने की सूचना उनके साथियों द्वारा परिजनों को दी गयी, जिसके बाद शहीद के घर में कोहराम मच गया और घर वालों का रो-रोकर बुराहाल हो गया। शहीद करन 2013 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। परिजनवार में माता-पिता के साथ एक भाई तथा तीन बहनों के साथ ही एक पुत्र तथा एक पुत्री भी है। शुक्रवार की सुबह जैसे ही करन के शहीद होने की खबर फैली वैसे ही आसपास के गांव वाले बडी संख्या में शहीद के घर जा पहुंचे। वहीं एसडीएम बिल्हौर भी शहीद करन सिंह के घर पहुंची और जानकारी ली साथ ही उन्होने शहीद के परिजनों का ढांढस भी बधांया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ये लड़ाई 80-20 पर आ गई है, राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव में क्या होने वाला है, CM योगी का बड़ा दावा ...... PM Narendra Modi के 25 साल पूरे होने पर पुष्कर सिंह धामी ने की विशेष पूजा | बंग या बंगाल पर BJP प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने लगाया विराम, कहा- अब बंगाल का नाम 'पश्चिम बंग' होगा, सरकार जल्द लाएगी बिल |      जंतर-मंतर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, ECI और SIR पर बवाल के बीच राहुल गांधी समेत INDI गठबंधन के नेताओं ने किया कूच | दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों को किया रेस्क्यू, कई के दबे होने की आशंका ............ Delhi में Jantar Mantar जा रहे Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi समेत 100 हिरासत में
Advertisement ×