कब्ज ने छीन लिया है सुकून? दूध में इस चीज को मिक्स करने से मिलेगा आराम

भारत में ऑयली और अनहेल्दी फूड्स का चलन काफी ज्यादा है, ये खाने में भले ही टेस्टी लगें लेकिन इससे सेहत को काफी ज्यादा नुकसान होता है. आमतौर पर हम जो फास्ट और जंक फूड खाते हैं उसका डाइजेशन काफी मुश्किल होता है जिसके वजह से पेट में गड़बड़ी पैदा होना लाजमी है. अक्सर आपने देखा होगा कि उल्टा-पुल्टा खाने वालों को कब्ज की शिकायत रहती है. आखिर इस समस्या से कैसे निजात पाई जा सकती है. भारत के मशहूर न्यूट्रिशन एक्सपर्ट निखिल वत्स ने इसका अचूक उपाय हमें बताया.

 दूध और घी की मदद से कब्ज करें दूर
जिस इंसान को कब्ज हो जाए उसके लिए डेली लाइफ की नॉर्मल एक्टिविटीज भी मुश्किल हो जाती है. ऐसे में अगर आप रात के वक्त एक ग्लास दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पी जाएंगे तो हाजमा पूरी तरह से ठीक हो सकता है और कब्ज की तकलीफ दूर हो जाएगी. दूध को एक कंप्लीट फूड माना जाता है जिसमें तमाम तरह के न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं. वहीं घी में नेचुरल फैट होता है. दूध और घी का कॉम्बिनेशन हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है.
fallback

दूध और घी मिलाकर पीने के अन्य फायदे

1. हड्डियां होंगी मजबूत
आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोगों को हड्डियों में दर्द की शिकायत रहती है ऐसे में वो रात के वक्त दूध और घी मिलाकर पी सकते हैं, ये ज्वाइंट्स में लुब्रिकेशन का काम करता है जिससे सूजन को दूर किया जा सकता है.

2. आएगी सुकून की नींद
दूध और घी को मिलाकर रात में पीने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि इससे उन लोगों को फायदा होगा जिन्हें नींद की कमी रहती है. इसे पीने से आपको 7 से 8 घंटे की सुकून भरी नींद आसानी से आ जाएगी.
3. बढ़ जाएगा स्टेमिना
अगर आपकी फिजिकल एक्टिविटीज ज्यादा है तो आपको अधिक ताकत और स्टेमिना की जरूरत पड़गी ऐसे में दूध और घी को मिलाकर नियमित तौर पर सेवन करेंगे तो कुछ ही हफ्तों में फायदा नजर आने लगेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×