बिना परमीशन कटवा दिया पुराना पीपल का वृक्ष

कानपुर नगर, जल, वायु अग्नि जितना मानव सभ्यता को पनपने के लिए, प्रकृति के संरक्षण के लिए आवश्यक है उससे कही ज्यादा ऑक्सीजन का महत्व है और यह ऑक्सीजन हमें पेडो के द्वारा मिलती है। किसी भी पेड को कटवाने के लिए अनुमती का लेना आवश्यक होता है और कारण बताने पडते है  लेकिन शास्त्री नगर चौकी के चंद कदमों के पास ही एक बडे पीपल के वृक्ष को बिना परमीशन के कटवा डाला गया।
जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर चौकी के कुछ ही दूरी पर स्थित एक विशाल पुराने पीपल के पेड को बिना विभागीय अनुमती के कटवा दिया गया। बडी बात तो यह कि इस सम्बन्ध में जब नगर निगम के सम्बन्धित अधिकारी से बात की गयी तो बताया गया कि पेडकाटने का कोई परमीशन नही दिया गया। बताया जाता है कि काकादेव में कोचिंग चलाने वाला केके सर उर्फ बउआ जिसका उस स्थान पर बैठने का अडडा है जहां पेड था वह उसे स्थान पर अवैध कब्जा करना चाह रहा था और इसी कारण उसने बिना किसी परमीशन के पेड को कटवा दिया। इतना ही नही केके नगर निगम तथा पुलिस विभाग को पैसा देने की भी बात कह रहा है। घटना शास्त्री नगर पुलिस चौकी के पास ज्ञान निकेतन के बगल की है। चूंकि पीपल का वृक्ष हिंदू मान्यताओं में एक पूज्यनीय पेड है, इसके चलते पीपल काटने पर क्षेत्र में काफी रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×