बिना हेलमेट अधिवक्ता को रोक कर मांगा 500 का नोट, न देने पर होमगार्ड ने जड़ा तमाचा

  • अधिवक्ता की मोटरसाइकिल भी हुई गायब
  • वकीलों ने सुतरखाना चौकी का किया घेराव
गुलशन, आशीष शर्मा
कानपुर। कचहरी से अपने निवास स्थान काहू कोठी को जा रहे ब्रज कुमार भारतीया अधिवक्ता को घंटाघर चौराहे पर हेलमेट न लगाने की वजह से ट्रैफिक होमगार्ड वीरेंद्र कुमार ने रोक लिया और रूपए500 मांगने लगा।
अधिवक्ता के रुपए न देने पर होमगार्ड ने अधिवक्ता को तमाचा जड़ दिया और गाली गलौज करने लगा। यह हंगामा होते देख आसपास के और लोग भी आ गए। भीड़ बढ़ती देख होमगार्ड वहां से खिसक लिया।
अधिवक्ता सामने बनी पुलिस चौकी में इस बात की शिकायत करने के लिए पहुंचा। थोड़ी देर के बाद वह चौकी से बाहर निकाल तो देखा कि उसकी बाइक भी वहां से गायब है l अधिवक्ता के सहयोगी और भी अधिवक्ताओं ने घंटाघर चौकी का घेराव कर लिया और मौके पर मौजूद एसीपी से होमगार्ड के खिलाफ तहरीर देते हुए एफ एआईआर दर्ज करने की बात पर अड़ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
CM योगी ने अखिलेश यादव का चैलेंज किया स्वीकार, कहा- आप भी अयोध्या से नामांकन कीजिए और मैं भी करता हूं, लड़ाई चेलों से क्यों ........... Rahul Gandhi ने युवाओं से की प्रदर्शन जारी रखने की अपील | CM योगी की चुनौती से पीछे हटे अखिलेश यादव, कहा- अयोध्या में हराने के लिए हमारा एक युवा 'पीडीए प्रहरी' ही काफी ..... रिहा नहीं किया गया तो... नेताओं की गिरफ्तारी को देख अब सोनम वांगचुक ने दी चेतावनी |      CJP प्रोटेस्ट के बीच 124 पूर्व अफसर चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे , बोले- आरोप लगाने वाले पहले सबूत भी दें .............. केजरीवाल से प्रशांत भूषण तक, 2000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी पकड़े गए | CJP के बाद अब INDIA गठबंधन की बारी, दिल्ली में 12 अक्टूबर को बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान ............... हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?
Advertisement ×