विशेष सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया

कानपुर नगर, यात्रियों को उच्च दर्जे की सेवा देने के लिए संकल्पित उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल द्वारा निरंतर सर्वोत्तम प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही रेल राजस्व में वृद्धि हेतु सतत प्रयत्नशील है। इसी कड़ी में  आशुतोष सिंह,उप मुख्य यातायात प्रबंधक के मार्गदर्शन में  संतोष कुमार त्रिपाठी, सहायक वाणिज्य प्रबंधक, कानपुर ,के कुशल निर्देशन में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर अनियमित या एवं बिना टिकट,तथा स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों अवैध वेंडरों के विरुद्ध स्टेशन की क़िलाबन्दी कर विशेष सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान स्टेशन से गुजरने वाली 21 गाड़ियों पर आने जाने वाले यात्रियों के टिकटों की जाँच के साथ बिना बुक किये गए सामान तथा स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाले यात्रियों तथा अवैध वेंडरों की सघन जांच की गई। गाड़ी एवं स्टेशन पर अनियमित एवं अनाधिकृत पाए गए 343 तथा गंदगी तथा धूम्रपान करते हुए पाये जाने  वाले 25 कुल 368 व्यक्तियों के विरुद्ध रेलवे  के तहत नियमानुसार कार्यवाही करते हुए जुर्माने के रूप में कुल 2,05,800/- रुपये वसूल किया गया।इस दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री संतोष त्रिपाठी एवं उनकी  वाणिज्य टीम द्वारा यात्रियों को टिकट लेकर ही यात्रा करने ,गाड़ी तथा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर, धूम्रपान एवं गंदगी न फैलाने, के प्रति जागरूक भी किया गया। सहायक वाणिज्य प्रबंधक कानपुर एवं उनकी टीम के द्वारा इस दौरान  यात्रियों को मोबाइल एप के माध्यम से कैसे अनारक्षित ले  इस बाबत भी जागरूक किया गया।श्री संतोष त्रिपाठी ने  बताया कि बिना टिकट या अनियमित रूप से यात्रा करने वाले तथा स्टेशन परिक्षेत्र में गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध ये अभियान लगातार चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'वो हमसे दोस्ती करना चाहती हैं, लेकिन मैं नहीं करूंगा', ट्रंप ने मेलोनी के बारे में फिर लिखी ऊल-जलूल बातें; कल इटली PM ने दिया था मुंहतोड़ जवाब | महाराष्ट्र के परभणी में बड़ा हादसा, हनुमान मंदिर परिसर में छत गिरी; मलबे में कई श्रद्धालु दबे, मची अफरातफरी | पुलिस पर हमला कर पति को छुड़ाने की कोशिश करने के आरोप में TMC नेता जहांगीर खान की पत्‍नी सरीना गिरफ्तार | तेज प्रताप ने आकाश के खिलाफ दर्ज कराई FIR, बोले- पिता लालू यादव और मेरी हत्या करवाना चाहता है अनुष्का का भाई
Advertisement ×