जब मुस्कुराते हुए मिले एक दूसरे पर बरसने वाले ओवैसी और गिरिराज सिंह

भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह के धुर विरोधी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को अचानक उनके दिल्ली स्थित ऑफिस पहुंच गए. हमेशा एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करने वाले ओवैसी और गिरिराज सिंह जब मिले तो दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी. ओवैसी के गिरिराज सिंह से मिलने पहुंचने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. इस मुलाकात की जानकारी खुद असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए दी और फोटो भी शेयर किया.  दोनों नेताओं के मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है.

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह से दिल्ली में उनके ऑफिस में मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके साथ दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी गिरिराज सिंह से मुलाकात करने पहुंचा था. असल में ये मुलाकात मालेगांव के पावरलूम उद्योग की समस्याओं के बारे में थी. दरअसल, गिरीराज सिंह कपड़ा मंत्री हैं और प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री से मालेगांव दौरे का अनुरोध भी किया. इसके बाद गिरिराज सिंह ने समस्याओं के समाधान का भरोसा भी दिया.

मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने एक्स पर लिखा, ’10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की और उन्हें मालेगांव के पावरलूम उद्योग की समस्याओं के बारे में जानकारी दी. मालेगांव में 5 लाख यूनिट हैं. प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से मालेगांव आने का भी अनुरोध किया. प्रतिनिधिमंडल में मालेगांव के विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी, एआईएमआईएम महाराष्ट्र के अध्यक्ष इम्तियाज जलील और मोमिन मुजीब अहमद शामिल थे. मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे समस्याओं पर गौर करेंगे और उन्हें हल करने का प्रयास करेंगे.

बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मालेगांव सेंट्रल सीट से एआईएमआईएम के उम्मीदवार मुफ्ती इस्माइल कासमी ने जीत दर्ज की थी. कासमी ने मालेगांव सेंट्रल सीट पर महाराष्ट्र के इंडियन सेक्युलर असेंबली के आसिफ शेख रशीद को हराया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा, इस खूबसूरत जगह को देख कर रोमांचित हूं', CM उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर | कोलकाता होटल अग्निकांड में CM सुवेंदु अधिकारी का बड़ा एक्शन, जांच के लिए 5 सदस्यी SIT टीम का गठन, हादसे में 9 लोगों की मौत....... Gujarat के Bhavnagar में मिलावटी शराब पीने से 2 लोगों की मौत | सपा नेता आजम खान के ठिकानों पर सुबह-सुबह ED की रेड, दिल्ली-रामपुर टू सहारनपुर, 10 जगह एक साथ छापेमारी.... बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी: Mahua के खिलाफ Court ने जारी किया Arrest Warrant | दिल्ली के टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 3 की मौत 6 घायल; गैस रिफिलिंग के दौरान ट्रक में हुआ जोरदार धमाका... Swati Maliwal का बड़ा आरोप: Arvind Kejriwal ने Delhi-Punjab को बनाया भ्रष्टाचार का अड्डा
Advertisement ×