राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने अपर पुलिस उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन 

  • दिव्यांगजन अधिनियम सभी थानों में लागू करने व रैम्प बनाने की मांग 
  • थानों में पीड़ित दिव्यागों की नहीं दर्ज हो रही है रिपोर्ट 
कानपुर। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने आज अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण को ज्ञापन सौंपा कर  दिव्यांगजन अधिनियम 2016  सभी थानों में लागू करने,  सभी थानों में रैम्प बनाने व  उत्पीड़न के शिकार दिव्यांगजनों की रिपोर्ट थानों में  दर्ज करवाने की मांग किया।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि पीछले आठ वर्षो  में दिव्यांगजन अधिनियम कानपुर में लागू नहीं हुआ।
सरकार ने दिव्यांगजनों को संरक्षण देने के लिए कानून बनाया है, जिसके लागू न होने से इसका लाभ दिव्यांगजनों को नहीं मिल पा रहा है।वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांजनों कि रिपोर्ट थानों में नहीं दर्ज होती है जिसके कारण वो अपने को उपेक्षित महसूस करते हैं। अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने मांगों पर जल्द कार्यवाही करने का आस्वाशन दिया।आज ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, जिला अध्यक्ष राहुल कुमार,  प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्पना कुमारी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा गुड्डी दीक्षित, गौरव कुमार,  वैभव दीक्षित, सरला, राजेश शुक्ला, रोली शुक्ला आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×