जिलाधिकारी ने बेघर महिला को पुलिस बल भेज ताला खुलवाते हुवे घर में कराया प्रवेश

कानपुर। रोजाना की तरह जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान एक मामला ऐसा भी आया जिसमें एक वृद्ध माँ सुमन देवी ने शिकायत किया कि उनका बेटा कृष्ण मुरारी उन्हें गाली- गलौज करता है और जब वह वृंदावन धाम में दर्शन करने गई थी, तो उनके बेटे ने ताला तोड़कर स्वयं का ताला लगाकर उन्हें घर से बेघर कर दिया। तब महिला ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो माननीय न्यायालय ने  इस मामले को जिलाधिकारी, कानपुर नगर के द्वारा निस्तारित करने का आदेश दिया। इस पर मां ने विगत 5 फरवरी 2025 को जिलाधिकारी के समक्ष अपनी आप – बीती सुनायी जिसपर जिलाधिकारी ने मां के साथ-साथ बेटे को भी कलेक्ट्रेट में उपस्थित होने के लिए कहा था। जब बेटा जिलाधिकारी के सामने पेश हुआ तो उन्होंने महिला के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके बेटे को जमकर फटकार लगाई और उसे अपनी मां से माफी मांगने को कहा। इस पर दोषी बेटा सिजदा-पाबोस होकर अपनी मां से माफी मांगने लगा।
यहां भी जिलाधिकारी रुके नहीं और उन्होंने बेटे को खरी – खोटी सुनाते हुए नैतिकता का पाठ पढ़ाने लगे जिस पर बेटा लज्जित व शर्मिंदा हुआ। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने बेटे से माफीनामा लिखवाया और एसीएम- 7 सुरेंद्र बहादुर व पुलिस बल को वृद्ध महिला के घर भेजकर घर का ताला खुलवाया, जिससे महिला को उनके घर में प्रवेश मिल गया। गौरतलब है कि दोषी बेटा तहसीलदार सदर ऑफिस में प्राइवेट जॉब करता है जिसकी जानकारी जिलाधिकारी को नहीं थी इसके पूर्व वह बार-बार कह रहा था कि हम आपके लिए ही काम करते हैं इस पर जिलाधिकारी ने उससे पूछा कि तुम क्या काम करते हो, तो उसने कहा मैं तहसीलदार सदर के ऑफिस में प्राइवेट नौकरी करता हूं, इस पर भी जिलाधिकारी ने उसका पक्ष न लेते हुए उसे चेतावनी दी कि वह दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा, अन्यथा विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×