पूर्व सचिव भू माफियाओं से मिलकर हड़पना चाहती है स्कूल की जमीन

कानपुर- मदर टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल किदवई नगर का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस संबंध में आज मदर टेरेसा स्कूल किदवई नगर के चेयरमैन यशराज साइलस ने प्रेस वार्ता कर अपनी बहन मीसा साइलेस द्वारा उनपर लगाये गये आरोपी का खंडन किया तो वहीं उन्होंने अपनी बहन पर आरोप लगाते हुए कहा कि मीसा साइलेस कुछ भूमाफियाओं से मिलकर स्कूल की जमीन बेचना चाहती हैं जिसका प्रमाण उनके पास सुरक्षित है, उन्होंने बताया कि उनकी बहन जो पूर्व में संस्था की सचिव पद पर कार्यरत थी उनको संस्था ने सचिव के पद से पद मुक्त कर दिया है।
उन्होंने पूर्व सचिव पर गबन के साथ रंगदारी का आरोप लगाते हुए कहा मीसा साइलेस स्कूल प्रशासन पर अनर्गल आरोप लगा कर स्कूल पर दबाव बना रही है कि स्कूल प्रशासन मामला सेटल करने के लिए उनको 25 करोड रुपए दे जिसकी शिकायत उनके द्वारा थाना नौबस्ता में की गई थी जिस पर नौबस्ता थाने पर मीसा साइलेस पर मुकदमा अपराध संख्या 795/22 दर्ज है। उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल का विवाद माननीय न्यायालय में विचाराधीन है परंतु मीसा साइलेस अनर्गल आरोप लगा कर स्कूल को बदनाम करना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
PM Modi की West Bengal में बड़ी चेतावनी, 4 May के बाद TMC के हर पाप का होगा हिसाब | Congress आई तो जेल जाने को रहें तैयार, Rahul Gandhi का Assam CM को अल्टीमेटम | Himanta Biswa Sarma का Congress पर बड़ा पलटवार, Pawan Khera को दी जेल भेजने की चेतावनी | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "उस जलडमरूमध्य को खोलो, तुम पागल कमीनों!"
Advertisement ×