कानपुर में डॉक्टर व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सम्मान में हुई सभा

कानपुर। लायंस क्लब कानपुर गेंजेस के तत्वाधान में लायंस अध्यक्ष लायन धनंजय जैन की अध्यक्षता में कैप्सूल रेस्टोरेंट डॉक्टर व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सम्मान में एक सभा आयोजित की गई सभा का प्रारंभ दीप प्रज्जवलन मुख्य अतिथि लायन एम जे एफ शरद अग्निहोत्री वी डी जी 1 और गेस्ट ऑफ हॉनर एम जे एफ लायन विश्व रतन त्रिपाठी वो डी जी 2 ने किया तत्पश्चात ध्वज वंदना राष्ट्रीय गान व नैतिक सिद्धांतों का पाठन हुआ व सभा में आए हुए शहर के सम्मानित डॉक्टर व चार्टर्ड अकाउंटेंट का विधिवत सम्मान व परिचय दिया गया।
क्लब के सभी डॉक्टर्स सदस्य व चार्टर्ड अकाउंटेंट सदस्य के सम्मान के साथ अन्य डॉक्टर व चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का भी सम्मान किया गया डॉक्टर्स डे के बारे में डॉक्टर लायन मीरा अग्निहोत्री ने प्रकाश डाला व सी ए दिवस पर लायन एम जे एफ सीए ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने प्रकाश डाला। सम्मान की कड़ी में डॉक्टर अवध दुबे, डॉक्टर महेंद्र सरोगी, डॉ मीरा अग्निहोत्री, डॉ किरण पांडे, डॉ वीके कपूर, डॉ सुरेश गुप्ता, डॉ आरके सिंह, डॉ मनमोहन वर्मा, डॉ राजीव भार्गव व आकाश सरावगी का सम्मान माला पहनाकर व पौधे भेंट कर किया गया व स्मृति चिन्ह भी दिया गया।
चार्टर्ड अकाउंटेंट की श्रृंखला में सीए ज्ञान प्रकाश गुप्ता सीए आकाश गुप्ता सीए शैलेश शर्मा, सीए नितिन ओमर, सीए अखिलेश तिवारी, सीए शिशिर शुक्ला, सीए दीप मिश्रा, सीए ईशा खन्ना तथा सीनियर चार्टर्ड अकाउंटेंट का सम्मान किया गया। सभा में क्लब अध्यक्ष सचिव व कोषाध्यक्ष, विराट गुप्ता अन्य सीनियर्स सदस्य रहे। सभा का संचालन सचिव लायन कंचन कपूर के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×