युवा अधिवक्ता अनुदान 5000 प्रतिवर्ष का वितरण शुरू कराए सरकार : पं रवीन्द्र शर्मा 

कानपुर। अधिवक्तागण नवागंतुक युवा अधिवक्ता अनुदान राशि वितरण के लिए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे जहां पर बोलते हुए  पं० रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन ने बताया कि प्रदेश सरकार ने नवागंतुक युवा अधिवक्ताओं को नवीनतम विधि व्यवस्थाओं की जानकारी और उनके उज्जवल भविष्य हेतु बुक्स अनुदान के रूप में वर्ष 2018 से 28 वर्ष तक पंजीकरण के प्रथम 3 वर्ष तक प्रतिवर्ष रु 5000 दिए जाने का शासनादेश जारी किया था और योजना के सुलभ क्रियान्वन हेतु करोड़ों रुपया भी निर्गत किया।
आप द्वारा कुछ दिन पूर्व इलाहाबाद में कहा गया की अनुदान राशि वितरित की जा रही है जिसे अखबारों ने प्रकाशित भी किया। जिससे प्रतीत होता है कि दूसरे जिलों में अनुदान राशि वितरित हो रही है। कई नवागंतुको ने अवगत कराया है कि कानपुर में अनुदान राशि का वितरण नहीं हुआ है।
कानपुर के नवागंतुक युवा अधिवक्ता उक्त अनुदान राशि के इंतजार में है।
ऐसा लगता है कि योगी सरकार की नवागंतुक युवा अधिवक्ता हितार्थ शुरू की गई ऐतिहासिक योजना को कुछ लोगो द्वारा फेल करने की साजिश की जा रही है इसी कारण अभी तक कानपुर में अनुदान राशि को वितरित नही किया गया है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह प्राप्त कर कहा कि आपका ज्ञापन तत्काल आवश्यक कार्रवाई हेतु मुख्यमंत्री को भेज दिया जाएगा।प्रमुख रूप से डी एन त्रिवेदी नवरंग सिंह  सजीव कपूर विमल सिंह राकेश सिद्धार्थ इंद्रेश मिश्र शिवम गंगवार वीर जोशी इंद्रेश मिश्रा प्रियम आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
5 करोड़ रुपये नहीं चुकाने पर राजपाल यादव को SC से कड़ी फटकार, कल तक पेमेंट करने का सख्त आदेश ......... Aaditya Thackeray के देश छोड़ने की आशंका, Nitesh Rane ने पासपोर्ट जब्ती की मांग की | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×