राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : जिलाधिकारी

  • राजस्व वसूली में लापरवाही पर डीएम ने जताई नाराजगी
कानपुर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कर-करेत्तर और राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों की कमजोर प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभागीय अधिकारी आपसी सामंजस्य से समस्याओं का समाधान करें, अन्यथा उनकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देश दिया कि बड़ी आरसी की वसूली प्रतिदिन कराई जाए और उसकी नियमित समीक्षा भी हो।
खनन विभाग की 77 आरसी में 1 करोड़ 11 लाख 52 हजार रुपये की अपेक्षित वसूली के मुकाबले केवल 23 लाख रुपये की प्राप्ति पर जिलाधिकारी ने तीखी नाराजगी व्यक्त की और जिला खनन अधिकारी को शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि शत-प्रतिशत वसूली हर हाल में सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार आबकारी विभाग की 56 आरसी में 2 करोड़ 51 लाख रुपये की वसूली में शून्य प्रगति पाए जाने पर जिला आबकारी अधिकारी को भी शो कॉज नोटिस देने के आदेश अपर जिलाधिकारी नगर को दिए गए।
स्टांप वसूली की समीक्षा के दौरान अधूरी जानकारी लेकर बैठक में पहुँचने पर सब रजिस्ट्रार को भी शो कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। वहीं, जीएसटी अनुभाग-5 और 18 से आए अधिकारियों द्वारा आरसी से संबंधित जानकारी उपलब्ध न कराने और एडिशनल कमिश्नर जीएसटी के अनुपस्थित रहने पर उनका स्पष्टीकरण मांगा गया।
जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त-राजस्व को निर्देशित किया कि प्रतिदिन यह रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए कि किस विभाग की कितनी आरसी की वसूली लंबित है, और उसे सुनिश्चित कराने के लिए तत्काल समीक्षा की जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर डॉ. राजेश कुमार, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति, अपर नगर आयुक्त सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×