नवप्रवेशित छात्राओं हेतु दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ

कानपुर। एस. एन. सेन बालिका विद्यालय पी.जी. कालेज, मालरोड, कानपुर में  नवप्रवेशित छात्राओं हेतु दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रंबधसमिति के सचिव प्रोबीर सेन, प्राचार्या प्रो. सुमन, संयुक्त सचिव शुभ्रो सेन तथा कोषाध्यक्ष दीपाश्री सेन के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया। कार्यक्रम का समापन 23/08/25 को किया जाएगा। कार्यक्रम की संयोजिका चीफ़ प्राक्टर कैप्टन ममता अग्रवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डाला।
छात्राओं से संबंधित डीजी शक्ति के बारे में प्रो चित्रा सिंह तोमर, एनसीसी के संदर्भ में डा. प्रीति यादव, एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. श्वेता, रेन्जर प्रभारी डॉ. ऋचा स्कॉलरशिप के संबंध में प्रो. गार्गी यादव, शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो. प्रीति पांडेय, नई शिक्षा नीति के बारे में डॉ. रोली, समर्थ पोर्टल के संबंध में डॉ. अनामिका  ने विस्तृत जानकारी दी।
महाविद्यालय की प्राचार्य ने छात्राओं के उत्साहवर्धन और उनको आगे बढ़ाने के लिए नए-नए प्रयोगों से शिक्षा प्राप्त करने को प्रेरित किया।
प्रमुख वक्ता महाविद्यालय के संयुक्त सचिव शुभ्रो सेन ने छात्रों को नई गतिविधियों और वर्तमान में नई शिक्षा नीति से संबंधित समस्त जानकारी दी।  छात्राओं से कमेटियों के प्रभारी का परिचय कराया गया।
मीडिया प्रभारी डॉ प्रीति सिंह ने बताया कार्यक्रम में बी. ए., बी.एस.सी., बी.कॉम , बी.बी.ए., बी.सी.ए., व एम. ए. (समस्त विषय) के प्रथम वर्ष की छात्राओं ने सहभागिता की और जानकारी प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रेस कॉन्फ्रेंस में चले लात-घूंसे! गोरखपुर थप्पड़कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा एक्शन, भंग की सपा की पूरी जिला यूनिट ..... माई हमार दुनिया, मां के अस्पताल में भर्ती होने पर भावुक हुए पवन सिंह, शेयर किया पोस्ट | BJP ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, उत्तराखंड से दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को बनाया कैंडिडेट ..... Owaisi ने BJP पर लगाया Muslim वोटरों के नाम हटवाने का आरोप |      CEC ज्ञानेश कुमार पर भड़के Uddhav Thackeray, महाराष्ट्र में SIR रद्द करने की उठी मांग ........................... Jammu Kashmir के दलों को लद्दाख से सीख लेकर एकजुट होना चाहिए: Mehbooba Mufti | Jantar Mantar पर महिला पत्रकारों से बदसलूकी मामले की जांच करेगी Delhi Police Crime Branch ..... Congress ने महिला पत्रकारों के कथित उत्पीड़न मामले में उठाया सवाल, मांगा PM Modi और Shah का इस्तीफा
Advertisement ×