प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएगी भाजपा

  • शिविर में 463 बुजुर्गों एवं दिव्यांगों ने कराए रजिस्ट्रेशन 
कानपुर। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएगी। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पार्टी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेगी। पीएम मोदी के जन्मदिन पर बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे जिसके लिए सांसद रमेश अवस्थी के निर्देश पर गुरुवार को श्याम नगर में पार्षद कार्यालय, बर्रा दामोदर नगर स्थित वृद्धाश्रम और रेलबाजार मैदान में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) द्वारा दिव्यांग उपकरण पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह  ने फीता काटकर पंजीकरण शिविरों का शुभारंभ किया। शिविर में मौजूद भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) की 8 सदस्यीय टीम द्वारा परीक्षण कर 60 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 463 बुजुर्गों एवं दिव्यांगों का निः शुल्क पंजीकरण किया गया। जिन बुजुर्गों के पास आय प्रमाण पत्र नहीं थे मौके पर मौजूद क्षेत्रीय पार्षदों द्वारा मौके पर ही तत्काल आय प्रमाण पत्र बनाए गए। इन सभी को पीएम मोदी के जन्मदिन पर निःशुल्क उपकरण वितरित किए जाएंगे। रघुनंदन भदौरिया, जसविंदर सिंह, बिट्टू परिहार, सुमित तिवारी, आलोक वर्मा, पार्षद निर्देश सिंह चौहान, डॉ अखिलेश बाजपेई , नीलम शुक्ला, गोलू शुक्ला, गौरव चतुर्वेदी, दुर्गेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फिर बढ़ा तनाव, ओमान तट पर जहाज पर हमला, 11 भारतीय समेत 12 लोग घायल; विदेश मंत्रालय ने जताई कड़ी आपत्ति | Flydubai की तरह ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी कोड 7700 जारी, लंदन से शिकागो जा रहा था विमान ................ बंगाल में UCC लागू करने के Suvendu Adhikari के वादे का VHP ने किया स्वागत |      पंजाब में पिछले 48 घंटे में सोशल इंफ्लूएंसर समेत 4 की हत्या पर BJP ने उठाए सवाल, कहा- प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म .... Mayawati ने Akash Anand को फिर सौंपी BSP के राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी | दिल्‍ली के कई बड़े स्‍कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही एक्‍शन में आई पुलिस; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड की टीम ........ Delhi Police ने लखनऊ में पकड़ी हेरोइन फैक्ट्री, चार तस्कर अरेस्ट
Advertisement ×