उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक दस को छावनी से यूनिटी मार्च पदयात्रा का करेंगे शुभारंभ

कानपुर। आम जनमानस तक सरदार पटेल के ऐतिहासिक निर्णयों की जानकारी पहुंचाने के साथ ही एकता का भाव को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर दस नवंबर से बीस नवंबर तक प्रत्येक विधानसभा में गांव, गली तक यूनिटी मार्च पदयात्रा निकालेगी। बड़ी संख्या में तिरंगे झंडों के साथ राष्ट्रीय एकता के भाव और सरदार पटेल के विचारों को साझा  करते हुए आगे बढ़ेगी । यूनिटी मार्च पदयात्रा में सांसद, विधायक, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री,राज्य मंत्री, राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दस नवंबर को उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कानपुर दक्षिण जिले में छावनी विधानसभा से यूनिटी मार्च का शुभारंभ करेंगे।  सभी विधानसभाओं में आठ से दस किलोमीटर तक चलने वाली इन यात्राओं में चार पड़ाव होंगे। प्रत्येक पड़ाव में कार्यकर्ताओं के लिए जलपान,भोजन आदि की व्यवस्था रहेगी। यात्रा की शुरुआत, मध्य और समापन पर संगोष्ठी, सभा, शहीदों के परिजनों का सम्मान, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण सहित अलग अलग विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
यूनिटी मार्च पद यात्रा में राजनीतिक, समाजसेवी, प्रबुद्धवर्ग के साथ ही बड़ी संख्या में शहरवासी भाग लेंगे। यात्रा का जगह जगह स्वागत किया जाएगा। यात्रा के समापन पर आत्म निर्भर भारत और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की शपथ दिलाई जाएगी।रविवार को केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर यूनिटी मार्च की तैयारियों पर चर्चा की। शिवराम सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक जनसहभागिता और जन भागीदारी कराने की अपील की। यात्रा मार्ग पर होल्डिंग, बैनर लगाने के साथ ही सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। शिवराम ने बताया कि एकता यात्रा दोपहर 2.30 बजे एम.आर. ग्रैंड से प्रारंभ होगी और फ़ेथफुलगंज के आगे चौराहे पर समाप्त होगी। बैठक में प्रमुख रूप से रघुनंदन भदौरिया,गणेश शुक्ला जसविंदर सिंह,मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, अनुराग शुक्ला,सुमित तिवारी,सनी जायसवाल, आलोक वर्मा,ओपी आर्या आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
"बिहार दुनिया को राजनीति सिखाता है", पीएम मोदी बोले- कांग्रेस को अब कोई नहीं बचा सकता, बिहार ने दिया जवाब | बिहार में मिली जीत पच नहीं रही, अखिलेश का BJP पर वार, बोले- UP में होगा हिसाब! | बिहार हार का साइड इफेक्ट: लालू परिवार में टूट, रोहिणी ने राजनीति से लिया संन्यास, परिवार से भी नाता तोड़ा | वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने दिया करारा जवाब, NDA की जीत पर अमित शाह की हुंकार
Advertisement ×