- कानून मंत्री के निर्देश पर विधि मंत्रालय सचिव से की वार्ता
अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों के निशुल्क और बेहतर इलाज हेतु पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने मां अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री भारत सरकार से बात की और उनके निर्देश पर विधि मंत्रालय भारत सरकार के सचिव आर के मिश्रा से फोन पर वार्ता की जिस पर श्री मिश्रा ने बताया की विधि मंत्रालय हेल्थ पॉलिसी और इंश्योरेंस लागू करना चाहता है किंतु बार कौंसिल से अधिवक्ताओं की डिटेल न होने के कारण योजना लागू नहीं हो पा रही है अधिवक्ताओं की डिटेल मिलते ही योजनाएं लागू की जाएगी।
जिस पर हमने बार काउंसिल आफ इंडिया के अध्यक्ष से बात करने को कहा तो उन्होंने कहा कि आप बात करके डिटेल भिजवाइए। योजनाएं लागू होंगी।शर्मा ने तत्काल एक प्रतिवेदन जरिए मेल मनन कुमार मिश्रा अध्यक्ष बार काउंसिल आफ इंडिया को भेजा कि आप अतिशीघ्र अधिवक्ताओं की डिटेल विधि मंत्रालय को भेज योजनाओं को लागू कराएं। हमारा विश्वास है अब बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया शीघ्रातिशीघ्र अधिवक्ताओं के डिटेल विधि मंत्रालय को भेज देगी जिससे अधिवक्ता और अधिवक्ता परिवारों के लिए हेल्थ स्कीम लागू कर दी जाएगी या उन्हें आयुष्मान योजना से जोड़ दिया जाएगा।
