गुरु रंधावा का नया म्यूजिक वीडियो ‘So What’ रिलीज

सिंगर, सॉन्गराइटर और एक्टर गुरु रंधावा का नया म्यूजिक वीडियो ‘So What’ सारेगामा के जरिए सभी प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया है। यह म्यूजिक वीडियो गुरु रंधावा के अब तक के वीडियो से काफी अलग है। दमदार म्यूजिक, शानदार बीट्स और पंजाबी स्वैग से भरपूर ‘So What’ इस सीजन का एक खास पार्टी एंथम बनने के लिए तैयार है। पारंपरिक सेट्स से हटकर, इसे सांभर लेक के रेगिस्तानी इलाके की खूबसूरत और अनोखी लोकेशन पर शूट किया गया है।

वीडियो में अंजिनी धवन अपने शानदार डांस मूव्स और जबरदस्त अंदाज से सबका ध्यान खींच रही हैं। वीडियो के शानदार विजुअल्स, आकर्षक लोकेशन और गाने का खास हुक स्टेप इसे सोशल मीडिया पर छाने के लिए तैयार करते हैं। चाहे नींद हो, प्लान्स हों या डेडलाइन्स, इस गाने का जवाब हर बात के लिए बस दो शब्द हैं – ‘So What’ यानी ‘तो क्या हुआ’ यह गाना अपने मस्त अंदाज, शानदार बीट्स और बेफिक्र अंदाज के साथ लोगों को खूब पसंद आने वाला है।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत को ईरान ने दी बड़ी राहत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों को गुजरने की दी छूट ........ Supreme Court ने दो बच्चों के नियम पर पुनर्विचार के लिए मामला बड़ी पीठ को भेजा | दिवाली से पहले अग्निवीरों को मोदी सरकार ने दिया तोहफा, सेवा 4 से बढ़ाकर 6 साल होगी, 25% नियमित सैनिक बनेंगे ............. 2 साल के विस्तार के बाद 75% Agniveer का क्या होगा, Pawan Khera ने पूछे सवाल |      ‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव...’, ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'अली-अली' करने वाले आज बजरंगबली का ले रहे नाम | दिल्ली से चलता है पंजाब, सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बू आती थी, पंजाब CM पर राहुल गांधी ने लगाया गंभीर आरोप .......... Strait of Hormuz के पास भारतीय पोत पर हमला, Gujarat के नाविक की मौत
Advertisement ×