रुद्राभिषेक का हुआ भव्य आयोजन…. उमड़े श्रद्धालु

कानपुर। श्रावण मास के पावन पर्व पर बर्रा स्थित निहारिका हॉस्पिटल में भगवान शिव का रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक निहारिका हॉस्पिटल एमडी डॉ धर्मेन्द्र अवस्थी ने बताया कि विगत वर्षों से देवों के देव महादेव का विशाल रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें क्षेत्रीय आम जनमानस बड़ी संख्या में एकत्रित हो महादेव की पूजा सामूहिक रूप से करते है।
पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण कर महादेव के भजनों को गाया गया। रुद्राभिषेक के समापन पर संरक्षक एवं समाजसेवी राजेन्द्र अवस्थी के द्वारा प्रसाद क्षेत्रीय लोगों को वितरित किया गया। रुद्राभिषेक के दौरान महादेव के स्वरूप को देख सभी मंत्रमुग्ध हो उठे। हर हर महादेव के नारों से प्रांगण गुंजायमान हो गया। इस मौके पर निहारिका हॉस्पिटल परिवार सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News: फर्जी तरीके से वोटिंग हो रही, चुनाव नतीजों पर राहुल गांधी ने जताया संदेह, बोले- एग्जिट पोल कुछ और नतीजे कुछ और | 'लोकतंत्र बचाने का समय', खड़गे ने राहुल का किया समर्थन, EC पर सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में काम करने का लगाया आरोप | 'सबूत के साथ शपथ पत्र साइन करें, नहीं तो...', राहुल गांधी के वोट चोरी आरोप पर चुनाव आयोग का पलटवार | SIR पर जारी है विपक्ष का हंगामा, लोकसभा में मणिपुर संबंधित दो बिल पास | पटना के डाक बंगला चौराहे पर पुलिस ने STET अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया | असम में चल रहे खतरनाक 'पैटर्न' का खुलासा, CM Himanta बोले- वो पहले घर किराये पर लेते हैं, फिर गाय काटते हैं फिर मस्जिद खोलते हैं | क्या मोदी जी अपना 56 इंच का सीना तब दिखाएंगे जब ट्रंप 56% टैरिफ लगाएँगे? ओवैसी का PM पर तंज
Advertisement ×