Bengaluru में मेट्रो का निर्माणाधीन खंभा गिरने से मां- बेटे की मौत

बेंगलुरु। बेंगलुरु में एचबीआर लेआउट के पास आउटर रिंग रोड पर ‘नम्मा मेट्रो’ (बेंगलुरु मेट्रो) का एक निर्माणाधीन खंभा गिरने से एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है, जब खंभे के निर्माण के लिए लगाए गए टीएमटी सरिये उनके स्कूटर पर गिर गए।

खंभे की ऊंचाई 40 फीट से ज्यादा और वजन कई टन बताया जा रहा है। मौके पर मौजूद लोग तुरंत मां और बेटे को नजदीकी अस्पताल ले गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल के आसपास जाम लग गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान 'कुछ भी' कर सकता है', राजनाथ सिंह ने किया सतर्क तो ख्वाजा आसिफ को लगी मिर्ची | Assam Election में Yogi Adityanath की हुंकार, एक-एक घुसपैठिए को बाहर निकालेगी NDA सरकार | महिला आरक्षण बिल पर Kiren Rijiju का बड़ा ऐलान, 16 April को बुलाया गया संसद का Special Session | PM Modi को धन्यवाद देकर बोले Chirag Paswan, उम्मीद है विपक्ष भी Nari Shakti Bill का साथ देगा
Advertisement ×