बेंगलुरु: कार, बाइक सहित कोई भी वाहन धोया तो लगेगा 5000 रूपए का जुर्माना

कर्नाटक की राजधानी और भारत के आईटी हब बेंगलुरू में पानी का संकट गहराया हुआ है. इसी कारण शहर में गैर जरूरी इस्तेमाल से होने वाले पानी के नुकसान को कम करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं. यहां व्हीकल्स (कार, बाइक, स्कूटर सहित अन्य) की धुलाई पर बैन लगा दिया गया है क्योंकि व्हीकल की धुलाई में बहुत ज्यादा पानी खराब होता है. इतना ही नहीं, अथॉरिटी ने कई और चीजों के लिए पानी के इस्तेमाल पर बैन लगाया है.

बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (बीडब्ल्यूएसएसबी) ने शहर में पानी के संकट के बीच व्हीकल्स की धुलाई, फव्वारे और बागवानी के लिए पानी के इस्तेमास पर रोक लगा दी है. इसका उल्लंघन करने पर पांच हजार रुपये के जुर्माने का ऐलान किया गया है. जारी आदेश में कंस्ट्रक्शन एक्टिविटीज के लिए पानी के इस्तेमाल, मनोरंजन के लिए बनाए गए फव्वारे, मॉल और सिनेमा हॉल में पीने के पानी के अलावा पानी के अन्य इस्तेमाल, सड़कों की सफाई और अन्य सफाई कामों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है.

बीडब्ल्यूएसएसबी के अध्यक्ष डॉ. राम वसंत मनोहर ने कहा, “आदेश का उल्लंघन करने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. बार-बार उल्लंघन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना और हर दिन 500 रुपये का अतिरिक्त जुर्माना लगाया जाएगा.”

बीडब्ल्यूएसएसबी ने कहा है, “शहर में तापमान बढ़ रहा है और बारिश की कमी के कारण भूजल स्तर नीचे चला गया है. लोगों को सलाह दी जाती है कि वह पानी बर्बाद न करें और सोच समझकर इसका इस्तेमाल करें.”

बीडब्ल्यूएसएसबी ने नागरिकों से अपील की है कि अगर कोई आदेश का उल्लंघन करते दिखाई दे, तो बीडब्ल्यूएसएसबी के कॉल सेंटर पर शिकायत करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार | West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज | 'ईरान को नरक में भेज देंगे, होर्मुज स्ट्रेट से... ', वार्ता फेल होने के बाद आगबबूला हुए ट्रंप | 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी
Advertisement ×