भाजपा हर घर तिरंगा फहराकर जगाएगी राष्ट्रभक्ति की भावना

  • तिरंगा यात्रा में आपरेशन सिंदूर की सफलता की दिखाई देगी झलक
  • घरों में परिवार के सबसे छोटे बच्चों से ध्वजारोहण करा कर सोशल मीडिया में करेंगे अपलोड
कानपुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिए भाजपा राष्ट्रभक्ति की भावना जाग्रत करने में जुट गई है। पार्टी 10 से 15 अगस्त तक विभिन्न आयोजन करेगी। भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर, फैक्ट्री, दुकान, कारखाना, स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, सार्वजनिक स्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में तिरंगा फहराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
केशव नगर से भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में हर घर तिरंगा अभियान की कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह सहित अन्य नेताओं ने इस अभियान को केवल झंडा फहराने तक सीमित न मानते हुए इसे राष्ट्रभक्ति का जनआंदोलन करार दिया। तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ता सुरक्षा बलों एवं बलिदानियो के साथ-साथ रक्षा उपकरणों के प्ले कार्ड लेकर आगे आगे चलेंगे। इसके बाद 12 से 14  तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, स्वतंत्रता आंदोलनो से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानो के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
प्रमुख रूप से पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, राम बहादुर यादव, गणेश शुक्ला, विनोद मिश्रा, जसविंदर सिंह, मनीष त्रिपाठी, पंकज द्विवेदी, अर्जुन बेरिया, राजन चौहान, संजय कटियार, अनुराग शुक्ला, वीरेंद्र दिवाकर, रमाकांत शर्मा, शिवम मिश्रा, तेज बहादुर यादव, अंकुर गुप्ता, अन्वेष शुक्ला , सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News: मुंबई में 51 कबूतरखाने बंद, HC के आदेश के बाद 100 लोगों का कट गया चालान | छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सलियों का लगाया हुआ प्रेशर बम फटने से एक व्यक्ति घायल | उत्तरकाशी के बादल फटा, अचानक आई बाढ़, बहे 40 से 50 घर, 100 से ज़्यादा लोग लापता, 4 की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी | भगवान कृष्ण पहले मीडिएटर थे...बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार | पुलिस नहीं रोक सकती PDA पाठशाला, अखिलेश बोले- सीएम खुद आकर हालात देखें | दिल्ली पुलिस ने पांच बांग्लादेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, लाल किला परिसर में घुसने की कर रहे थे कोशिश | दोस्त-दोस्त न रहा, ट्रंप यार हमें तेरा ऐतबार न रहा.., प्रधानमंत्री मोदी को लेकर जयराम रमेश ने कसा तंज | 'भाजपा के साथ किसी तरह का गठबंधन नहीं', BSP प्रमुख मायावती ने साफ की सभी अटकलें
Advertisement ×