बिहार में बीयर नहीं मिली तो भड़का 2.5 करोड़ का भैंसा, मालिक बोला- मूड खराब है उसका…

बिहार के विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला में हरियाणा के जींद नस्ल के बनारस से आये दो करोड़ पांच लाख रुपए कीमत का मुर्रा नस्ल का भैंसा बीयर नही मिलने से नाराज है. भैंसे का नाम राजा है. मेला में ये भैंसा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यह भैसा न सिर्फ अपनी लंबी-चौड़ी कद-काठी और दमदार स्वास्थ्य के लिए मशहूर है, बल्कि इसकी खासियत इसकी अनोखी खुराक है. लेकिन बिहार में शराबबंदी के कारण यह भैंसा सुस्त हो गया है. क्योंकि इसे बीयर नहीं मिल रही है. राजा भैंसा को रोजाना सेव, चना, गेहूं का दाना, दूध और पौष्टिक चारा के साथ सुबह-शाम बीयर चाहिए .

बीयर इसकी चुस्ती-फुर्ती बनाए रखने में मदद करती है. बिहार में शराबबंदी के कारण इसे बीयर नहीं मिल पा रहा है, जिससे भैंसा सुस्त हो गया है और भैंसा का मालिक वापस जाने को तैयार है. भैसे के मालिक रामजतन यादव कहते हैं कि भैंसा राजा हरियाणा की एक खास नस्ल का भैसा है. सोनपुर मेले में राजा को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है, लेकिन बिहार की शराबबंदी नीति के चलते यह भैसा परेशान और सुस्त नजर आ रहा है. पिछले चार दिनों से बिना बीयर के राजा का मूड खराब है और वह अपनी नियमित खुराक भी ठीक से नहीं खा रहा है.

भैंसा राजा हरियाणा की एक खास नस्ल का भैसा है. सोनपुर मेले में राजा को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है, लेकिन बिहार की शराबबंदी नीति के चलते यह भैसा परेशान और सुस्त नजर आ रहा है. पिछले चार दिनों से बिना बियर के राजा का मूड खराब है और वह अपनी नियमित खुराक भी ठीक से नहीं खा रहा है. लिहाजा अब भैंसा लाने वाले परेशान हैं कह रहे हैं कि सरकार नही सुन रही है और बीयर बिना उनके भैंसे को रखना उसे बीमार करना है इसलिए अब वे भैंसा को वापस ले जाना चाहते हैं. बिहार में शराब न मिलने के कारण ‘राजा’ की हालत बिगड़ रही है. मेला में भैंसा राजा को देखने आने वाले कहते हैं कि 2 बोतल बीयर का इंतज़ाम कराना चाहिए था सरकार को.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार | West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज | 'ईरान को नरक में भेज देंगे, होर्मुज स्ट्रेट से... ', वार्ता फेल होने के बाद आगबबूला हुए ट्रंप | 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी
Advertisement ×