लोकसभा चुनाव में व्यापारी निभाएंगे निर्णायक भूमिका : अभिमन्यु गुप्ता

कानपुर। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा व्यापारी नेता विनय कुमार,विवेक श्रीवास्तव दीपू और प्रदीप तिवारी को समाजवादी व्यापार सभा का प्रदेश सचिव घोषित करने पर माल रोड में उनका स्वागत हुआ।स्वागत में मौजूद व्यापार सभा के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और  व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने विनय कुमार, विवेक श्रीवास्तव और प्रदीप तिवारी की व्यापारी समाज के प्रति सेवाओं को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी दी है।अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की व्यापारी वर्ग खुश नहीं है और लगातार उनका उत्पीड़न विभिन्न कानूनों के तहत हो रहा है।व्यापारी उत्पीड़न,भ्रष्टाचार और महंगाई के कारण परेशान हैं।आगामी लोकसभा चुनाव में व्यापारी समाज सबसे अहम रोल अदा करेगा।वहीं नवमनोनीत प्रदेश सचिव विनय कुमार,दीपू श्रीवास्तव और प्रदीप तिवारी ने सपा को मजबूत करने का संकल्प लिया।उनके मनोनयन पर शुभ गुप्ता,मो साकिफ,हरिओम शर्मा,काले खान,साहिल आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार | West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज | 'ईरान को नरक में भेज देंगे, होर्मुज स्ट्रेट से... ', वार्ता फेल होने के बाद आगबबूला हुए ट्रंप | 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी
Advertisement ×