मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अखिलेश यादव पर वार, बोले- सपा अपराधियों और आतंकवादियों के साथ, आज बदल रहा यूपी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कहा कि यूपी में समाजवादी पार्टी (एसपी) के शासन के दौरान अराजकता थी, हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, हर जगह गुंडों की भीड़ थी लेकिन अब यह नया भारत है, नये उत्तर प्रदेश में आज ‘माफिया’, अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। सपा प्रमुख पर हमला करते हुए योगी ने कहा कि कल्याण सिंह के निधन पर तो अखिलेश यादव ने शोक संवेदना व्यक्त नहीं की लेकिन वह मुख्तार अंसारी के घर दुख व्यक्त करने पहुंचे। इससे पता चलता है कि सपा अपराधियों और आतंकवादियों के साथ है।

सीएम ने कहा कि आपने दिल्ली और लखनऊ दोनों जगह सरकार बनाने में योगदान दिया है। इसीलिए भगवान राम अब अयोध्या में भव्य मंदिर में विराजमान हैं, यह पिछले 500 वर्षों में भी अभूतपूर्व है। 500 साल में आखिरी बार भगवान राम ने जन्मभूमि पर होली खेली और अपना जन्मदिन मनाया। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा था कि आजादी के बाद से महाराजा सुहेलदेव राजभर का अपमान होता रहा। मुख्‍यमंत्री योगी महसी के रामपुरवा बाग में बहराइच (आरक्षित) लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी डॉ. आनन्‍द कुमार गोंड के पक्ष में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सालार मसूद गाजी को मौत के घाट उतारकर बहराइच में उसकी कब्र बनवाने वाले महापराक्रमी महाराजा सुहेलदेव को केवल वोट बैंक के लिए कांग्रेस, सपा और बसपा ने सम्मान नहीं दिया, क्योंकि उन्हें डर था कि ऐसा करने पर सालार मसूद गाजी का भक्त वोट बैंक खिसक न जाए।

मुख्यमंत्री ने महाराजा सुहेलदेव के पराक्रम की भूमि और स्वाधीनता सेनानी राजा बलभद्र सिंह की पावन भूमि को कोटि-कोटि नमन करते हुए उपस्थित जनसमूह को अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि आज के दिन त्रेता युग और सतयुग की शुरुआत हुई थी। योगी ने कहा कि पिछली बार विधानसभा चुनाव में आया था तब आपने आशीर्वाद दिया और सुरेश्वर सिंह महसी से विधायक बने और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश सरकार ने अयोध्या में न केवल रामलला का भव्य मंदिर बनवाया, बल्कि अराजकता फैलाने वाले माफिया तत्वों का राम नाम सत्य करने का काम भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार | West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज | 'ईरान को नरक में भेज देंगे, होर्मुज स्ट्रेट से... ', वार्ता फेल होने के बाद आगबबूला हुए ट्रंप | 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी
Advertisement ×