मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा : अब रविंद्रनगर कहलाएगा मियांपुर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (11 अप्रैल) लखीमपुर खीरी के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने बांग्लादेश से आए 331 बांग्लादेशी हिंदू परिवारों को जमीनों का पट्टा सौंपा है। साथ ही सीएम योगी ने लखीमपुर खीरी जिले के मियांपुर का नाम बदलने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब मियांपुर को रविंद्रनगर के नाम से जाना जाएगा।

यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि एक भी मियां नहीं, लेकिन नाम मियांपुर। अब ये मियांपुर नहीं रहेगा, अब बांग्लादेश से आए इन हिंदुओं की बस्ती का नाम रविंद्रनगर होगा। भारत को राष्ट्रगान देने वाले गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर के नाम पर अब आपकी पहचान होगी।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान पाकिस्तान को आंड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि पापी पाकिस्तान, अपने कर्मों से पहले भारत का विभाजन किया। फिर पाकिस्तान के भी टुकड़े हुए हैं। अभी और टुकड़े होने का इंतजार भी करिए। पाकिस्तान और टुकड़ों में बंटने वाला है। लेकिन उस पापी पाकिस्तान के पाप की सजा मिली किसको, वहां रह रहे हिंदुओं को, सिखों, बौद्धों को, जैनियों को, पारसियों को, ईसाईयों को… क्योंकि उनके साथ किसी अन्य जाति के लिए कोई अस्तित्व नहीं है।

सीएम योगी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू, सिख, बौद्ध प्रताड़ित होते हैं। उसकी आस, उसका विश्वास भारत की तरफ ही होता है, वह भारत की तरफ देखता है। भारत उसको न्याय देगा, भारत उसके साथ खड़ा होगा।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए अत्याचार का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने सपा, कांग्रेस और टीएमसी को घेरा। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं, सिखों की हत्या पर कांग्रेस, सपा, टीएमसी के मुंह सिल जाते हैं। हिंदुओं, सिखों, जैनों की संपत्ति पर कब्जों पर बोलने में विपक्ष के होठ सिल जाते हैं।

उन्होंने कहा कि इन परिवारों को नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के अंतर्गत अधिकार दिए जा रहे हैं। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने इस कानून का विरोध किया था। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह निर्णय उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मशहूर सिंगर आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती | 'वंदे मातरम्' गाने से इनकार पर आगबबूला हुए CM Mohan Yadav, पूरी Congress से मांगा इस्तीफा | Bengal में BJP की लहर से TMC दहशत में, PM Modi बोले- गुंडों-भ्रष्टाचारियों पर होगा एक्शन | नीतीश का बड़ा फैसला, बिहार में सरकारी डॉक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगा दी रोक
Advertisement ×