कॉंग्रेसियो ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

कानपुर। कानपुर महानगर कांग्रेस के तत्वाधान में बारादेवी चौराहा पर महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज करवाया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रवक्ता पवन खेड़ा एवं अन्य कांग्रेस नेताओं के प्रति की गई अमर्यादित एवं अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की गई। पुलिस से छीनाझपटी हुई पर कांग्रेसजन पुतला जलाने में सफल रहे। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी और इस तरह की अमर्यादित भाषा का लोकतांत्रिक तरीके से कड़ा विरोध जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं द्वारा लगातार गिरती  भाषा का प्रयोग लोकतंत्र के लिए घातक है, जिसे कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस दौरान हरप्रकाश अग्निहोत्री, नरेश त्रिपाठी, प्रतिभा अटल पाल, राम नवल कुशवाहा, हरीश बाजपई, राम स्वरूप तिवारी, रमाकांत शर्मा, टिल्लू ठाकुर, डा.संतोष त्रिपाठी, अंजना आर्या, ओम तिवारी, अजय तिवारी, अजय श्रीवास्तव शीलू, धर्मेंद्र सिंह, जफर शाकिर मुन्ना, विजय त्रिवेदी, राजेश खन्ना, राम जी दुबे, प्रमोद गुप्ता, मुकेश दुबे, राम शंकर राय, रवि बाजपई, राजेश सविता, विजय शाह, अजय सिंह, अजीम अहमद, हिमांशु मिश्रा, नागेंद्र यादव, अजय त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी, बृजेश गुप्ता, दिनेश चौधरी, प्रवीण श्रीवास्तव, ध्रुव कुमार गौड़, वीरू चौरसिया, रामू पासवान, उमेश्वरी देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मथुरा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी नाव यमुना नदी में पलटी, 10 लोगों की मौत की खबर; रेस्क्यू जारी | 20 साल और विपक्ष में बैठ जाएंगे मगर बाबरी मस्जिद बनाने की बात करने वालों से समझौता नहीं करेंगेः अमित शाह | West Bengal में गरजे Amit Shah, बोले- 'Mamata सरकार ने स्कूल नहीं, मदरसे बनवाए' | Delhi Police का Govindpuri में बड़ा एक्शन, Fake Degree रैकेट का भंडाफोड़ कर 7 को किया Arrest
Advertisement ×