डिम्पल का पहनावा मस्जिद में जाने लायक नहीं : जमाल सिद्दीकी 

कानपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि डिम्पल यादव का पहनावा मस्जिद के कानून के हिसाब से सही नहीं था।डिम्पल का पहनावा मस्जिद में जाने लायक नहीं था। उन्होंने मस्जिद में बिना सिर पर साड़ी का पल्लू रखे प्रवेश किया जबकि मस्जिद में पुरुष और महिला का पूरा शरीर ढका होना जरूरी होता है। डिम्पल में मस्जिद में प्रवेश कर मुसलमानों को अपमानित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ए फॉर अखिलेश, डी फॉर डिम्पल और आर फॉर राम गोपाल है। अखिलेश का तंबू मुसलमानों के बम्बू पर टिका हुआ है। अखिलेश ने मस्जिद जाकर ठहाके लगाए।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की सरकार में 30 हजार स्टार्टअप थे लेकिन 2014 में मोदी सरकार आने के बाद रोजगार बढ़ रहे है। रोजगार का मतलब केवल सरकारी नौकरी मिलना ही नहीं  है। मोदी सरकार में आज चार लाख छत्तीस हजार स्टार्टअप काम कर रहे हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी योजनाओं से युवाओं को नवाचार और स्वावलंबन की दिशा में सशक्त बना रही है।
इन्हीं उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा ने “डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड 2.0” की घोषणा की है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह एवं संचालन मोहम्मद कसीम ने की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य फैसल सिद्दीकी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने युवा उद्यमियों,व्यापारियों एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। मोर्चा के अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने  उनका स्वागत किया।
प्रमुख रूप से अनस उस्मानी, रामिंदर सिंह रिंकू, रघुनंदन भदौरिया, अनूप तिवारी, मीडिया प्रभारी मनीष त्रिपाठी, बुशरा अंसारी, कमलजीत बग्गा, सलीश बेग, एहसान खान, मोहम्मद फरहान, मनीष खत्री आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News: योगी सरकार ने रक्षा बंधन पर बहनों को दिया बड़ा तोहफा, 3 दिन तक रोडवेज में कर सकेंगी मुफ्त यात्रा | NRC और SIR को लेकर भाजपा पर बरसीं ममता बनर्जी, बोलीं- डरने की कोई ज़रूरत नहीं है | दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे आठ बांग्लादेशियों समेत 22 विदेशियों को पकड़ा गया | 7 साल बाद 31 अगस्त को चीन जाएंगे पीएम मोदी, SCO की बैठक में होंगे शामिल, जिनपिंग से हो सकती है मुलाकात | ‘तेजस्वी के पास दो वोटर ID, तो समर्थकों के पास कितनी होंगी? JDU सांसद संजय झा का RJD पर तंज | पंजाब के बरनाला में मंदिर में जिंदा जले 15 लोग, हालत नाजुक, रसोई कक्ष में लगी थी भयानक आग
Advertisement ×