खराब लाइफस्टाइल आम होने के साथ ही ह्रदय सहित पुरानी बीमारियो के उत्पन्न होने का खतरा बढ़ गया है। अगर आपकी भी थोड़ी देर चलने या कुछ सीढ़ियां चढ़ने के बाद भी आपकी सांसें फूलने लगती है। तो आपको अपने हार्ट की देखभाल करने की काफी जरुरत है।
अगर आप रोजाना जॉगिंग या दौड़ लगाते हैं तो आपके ह्रदय गति बढ़ सकती है और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। सुबह दौड़ लगाने से ऑक्सीजन को बढ़ावा दे सकती है, फेफड़ों की कार्यप्रणाली में सुधार होता है। जब आप जॉगिंग करें तो यह सुनिश्चित करें कि हाइड्रेटेड रहना काफी जरुरी है।
रोजाना योग करने से ओवरऑल हेल्थ में सुधार होता है। योग करने से ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता हैं। योग करने से हार्ट हेल्दी रखता है। स्वस्थ ह्रदय के लिए आप ये योग आसान कर सकते हैं उनमें वृक्ष आसन, पर्वत आसन और शव आसन शामिल है।
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप नियमित रुप से साइकिल चलाने से ह्रदय की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रक्त में फैट्स का स्तर कम होता है। इसके अलावा, यह ह्रदय संबंधी सहनशक्ति बढ़ाने के लिए एक शानदार व्यायाम है। नियमित साइकिल चलाने से परिसंचरण उत्तेजित और बेहतर होता है और आपका वजन नियंत्रित रहता है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
तैराकी एक ऐसा व्यायाम है जो तनाव कम करता है और दिल को स्वस्थ रखता है। यह हृदय गति को भी बढ़ाता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। यह व्यायाम कोलेस्ट्रॉल के स्तर और हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद कर सकता है।
यह सबसे सरल एक्सरसाइज में से एक है, जो हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। पैदल चलने से वजन और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है, जिससे हृदय पर प्रभाव कम हो सकता है। यह ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करता है और पूरे शरीर में पोषक तत्वों के परिसंचरण में सुधार करता है।