किदवई नगर चौराहे से 40 दुकान तक हटाया गया अवैध अतिक्रमण

  • अतिक्रमण कारियों को दोबारा कब्जा न करने की दी गई चेतावनी
कानपुर। दोपहर के करीब किदवई नगर चौराहे से लेकर 40 दुकान तक अवैध अतिक्रमण हटाया गया। दोपहर होते ही बुलडोजर के साथ नगर निगम के अधिकारी व यातायात पुलिस सहित पुलिस फोर्स जैसे ही किदवई नगर पहुंची तो सड़क तक दुकान लगाए दुकानदारों में हड़कंप मच गया। लोग अपनी दुकान हटाते हुए दिखाई दिए।
वही नगर निगम के अधिकारियों व यातायात पुलिस संयुक्त रूप से मिलकर सड़क तक अवैध रूप से दुकान लगाए हुए दुकानदारों को चेतावनी दी। साथ ही अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर द्वारा गिरा दिया गया।
जोनल अधिकारी सी.पी. सिंह ने बताया कि कई दिनों से मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से शिकायत मिल रही थी। कि किदवई नगर से 40 दुकान तक दुकानदारों ने सड़क तक कब्जा कर लिया है। जिस कारण यातायात बाधित होता है। राहगीरों को निकलने में दिक्कत उठानी पड़ती है और दुर्घटना हो जाती है। इस वजह से आज नगर निगम और यातायात पुलिस ने मिलकर संयुक्त रूप से अतिक्रमण अभियान चलाया है। दुकानदारों को चेतावनी दी गई है, कि वह दोबारा कब्जा ना करें अन्यथा दोबारा सामान जप्त करते हुए अतिक्रमण की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार | West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज | 'ईरान को नरक में भेज देंगे, होर्मुज स्ट्रेट से... ', वार्ता फेल होने के बाद आगबबूला हुए ट्रंप | 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी
Advertisement ×