कानपुर। किदवई नगर जंगली देवी मंदिर के पास हनुमान मंदिर पर किया गया खिचड़ी वितरण। अजय शर्मा ने बताया कि हर्ष वर्ष की तरह इस वर्ष भी खिचड़ी वितरण किया गया है। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एससी एसटी आयोग के सदस्य रमेश टुंडे व पूर्व भाजपा विधायक रघुनंदन भदौरिया मौजूद रहे। खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय शर्मा, मनोज शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, पूर्व पार्षद हरिशंकर गुप्ता, राकेश गौतम, भरत शर्मा, मनीष शर्मा, अनिल सिंह चंदेल, राजू सोनकर, बीपीएस न्यूज पत्रकार आशीष शर्मा, छोटे लाल श्रीवास्तव, आनंद पांडे, मोहम्मद, विवेक सिंह चंदेल, अनुज शर्मा, संदीप उर्फ लाला आदि मौजूद रहे।
