चमत्कार… मुस्लिम के घर मिले शिवलिंग और माता वैष्णो देवी की मूर्ति

जम्मू-कश्मीर के रामबाण जिले के राजगढ़ इलाके में एक मुस्लिम परिवार के घर हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां निकलने से सभी लोग हैरान हैं. कई लोग इसे चमत्कार के रूप में देख रहे हैं. बता दें कि ये चमत्कार तब हुआ जब राजगढ़ के एक दूर दराज के गांव के रहने वाले लियाकत अली के घर परेशानियां आने लगीं. उन्हें खुद दो महीने में पांच बार सांप ने कटा. इसके बाद इतनी परेशानियों को देखते हुए लियाकत अली ने एक पीर को वहां बुलाया तो उसी पीर ने कहा कि तुम्हारा घर के अंदर कुछ दबा हुआ है, इसकी खुदाई करो.

फिर लियाकत अली ने यहां खुदाई की तो कुछ फीट खोदने के बाद उसे माता वैष्णो देवी की एक मूर्ति मिली, उसी के साथ एक शिवलिंग और फिर लाफिंग बुद्धा भी मिले. लियाकत ने जब स्थानीय लोगों से ये बात की तो वो भी हैरान रह गए क्योंकि इस इलाके में ज्यादातर आबादी मुसलमानों की है.

ऐसी बात सामने आने के बाद अब सैकड़ों लोग वहां इस चमत्कार को देखने और दर्शन कर पहुंच रहे हैं. यहां फिलहाल पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई है. प्रशासन से बात करने पर पता चला कि सुरक्षा के लिए यहां विलेज डिफेंस गार्ड के सदस्य तैनात कर दिए गए हैं, साथ ही ये मूर्तियां कितनी पुरानी है इसकी जांच भी की जा रही है.

रामबाण जिले में एक मुसलमान के घर हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां प्रकट होना अपने आप में एक चमत्कार से कम नहीं है. स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रशासन यहां ध्यान दे और माता वैष्णो देवी दरबार के तर्ज पर एक विशाल मंदिर का निर्माण हो साथ ही सड़क और बाकी जरूरी सुविधाएं भी यहां पहुंचाई जाएं ताकि दर्शन के अभिलाषी श्रद्धालु यहां आकर इस चमत्कार को देख सकें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सुरों की मल्लिका Asha Bhosle का निधन, कल Shivaji Park में होगा अंतिम संस्कार | West Bengal में गरजे Yogi Adityanath, बोले- TMC के गुंडों का UP मॉडल से होगा इलाज | 'ईरान को नरक में भेज देंगे, होर्मुज स्ट्रेट से... ', वार्ता फेल होने के बाद आगबबूला हुए ट्रंप | 'TMC की निर्मम सरकार चाय बागानों को भी बर्बाद कर दी', दार्जिलिंग में गरजे PM मोदी
Advertisement ×