राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन देश में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगा

एनडीए गठबंधन में भाजपा के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल, अपना दल एस, सुहेलदेव भारतीय पार्टी, निषाद पार्टी भी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी को जिताने के लिए मैदान में कूद पड़ी हैं।शुक्रवार को भाजपा केंद्रीय कार्यालय में एनडीए गठबंधन के दलों की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में राष्ट्रीय लोक दल, अपना दल एस,सुहेल देव भारतीय पार्टी और निषाद पार्टी के  कार्यकर्ता शामिल हुए।कानपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी रामशरण कटियार ने कहा कि सभी दलों के पार्टी कार्यकर्ता घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क व संवाद कर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएं। सभी सहयोगी दलों के कार्यकर्ता एकजुट होकर एनडीए गठबंधन को जिताने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन देश में 400 से ज्यादा सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों के कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख बनेंगे। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि पार्टी विधानसभा स्तर पर नुक्कड़ सभाएं करेगी। विधानसभा स्तर पर कार्यालय खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों के कार्यकर्ता टोली बना कर घर घर संपर्क करेंगे और पीएम मोदी की उपलब्धियां बनाकर कमल के फूल के लिए वोट मांगेंगे।इंडिया गठबंधन के सभी दलों को समन्वय की जिम्मेदारी राशि लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश गुप्ता को दी गई बैठक में प्रमुख रूप से  रामशरण कटियार रमाकांत त्रिपाठी, मणिकांत जैन, कौशल किशोर दीक्षित,जिलाध्यक्ष दीपू पांडे, विधायक सरोज कुरील,सुरेश गुप्ता,नवीन श्रीवास्तव, प्रभात त्रिपाठी, राज निषाद,मो उस्मान, इमरान सिद्दीकी, सत्य प्रकाश कुरील आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बिहार में AIMIM ने उतारे 25 उम्मीदवार, ओवैसी के दांव से बढ़ेगी महागठबंधन की टेंशन? | पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर थमा खून-खराबा, कतर-तुर्की की मध्यस्थता से युद्धविराम | 26 लाख से अधिक दीयों से जगमग हुई रामनगरी, दुल्हन की तरह सजी अयोध्या; CM योगी ने खुद लिया दो वर्ल्‍ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट | 'कांग्रेस ने कोर्ट में कहा था श्रीराम काल्पनिक हैं', अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर CM योगी की दो टूक; बोले- बाबर की कब्र पर सजदा करते हैं ये लोग
Advertisement ×